{"_id":"0c8828d704337ac571638964c074dcda","slug":"punjab-school-education-board-10th-class-result-third-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट, फिरोजपुर की हरमन थर्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट, फिरोजपुर की हरमन थर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 27 May 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल कस्सूआना की छात्रा हरमनदीप कौर ने 98.77 फीसदी अंक लेकर पंजाब में एकेदमिक श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
हरमनदीप कौर पुत्री रणजीत सिंह वासी गांव हरदासा ने बताया कि उसने प्लस-वन में नॉन मेडिकल लेकर पढ़ाई शुरू की है। पढ़ाई पूरी होने पर आईपीएस बनना चाहती हूं। खेल में कोई खास रुचि नहीं है। पढ़ाई में सबसे ज्यादा ध्यान है। घर में कोई ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। पिता खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता है। छोटा किसान परिवार है।
विज्ञापन
हरमनदीप कौर ने बताया कि उसने 650 अंक में से 642 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा इसी स्कूल की पवनदीप कौर पुत्री हरपिंदर सिंह वासी कस्सुआना ने पंजाब में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
पवनदीप कौर ने 641 (98.62 फीसदी) अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह तरनवीर कौर पुत्री गुरभेज सिंह ने 639 अंक लेकर पंजाब में आठवां स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल की मनप्रीत कौर ने 627 अंक लेकर 20वां स्थान प्राप्त किया है।