{"_id":"8437d0406207f4802d6c22e4275fb65b","slug":"punjab-school-education-board-10th-class-result-second-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट, ये हैं सेकेंड टॉपर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट, ये हैं सेकेंड टॉपर
संजीव कुमार बख्शी/अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Wed, 27 May 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राज्य भर में दूसरे स्थान पर रही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घगवाल की छात्रा नैंसी डॉक्टर बनना चाहती है। उसका अंतिम लक्ष्य आईएएस बनना है।
विज्ञापन
नैंसी ने ग्यारहवीं कक्षा में मेडिकल में प्रवेश लिया है। एक पंजाबी अध्यापक पिता और गृहिणी मां की बेटी, नैंसी ने कभी ट्यूशन नहीं ली। उसने कहा कि वह टॉप 10 में जगह पाने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन सेकेंड आने के बारे में नहीं सोचा था।
विज्ञापन
नैंसी ने बताया कि उसके शिक्षक हमेशा बहुत ही मददगार रहे। उन्होंने सदा ही उसे आगे बढ़ने के लिए उसे प्रेरित किया। नैंसी के मुताबिक पढ़ाई के प्रति समर्पण और टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करना उनके लिए लाभदायक रहा। पेंटिंग का शौक रखने वाली नैंसी रिलेक्स होने के लिए पेंटिंग करती है।
विज्ञापन
नैंसी को गर्व है कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ी। उसका कहना है कि सरकारी स्कूलों में सबसे अच्छे शिक्षक हैं और वह उन्हें अपनी सफलता का निर्माता मानती हैं। नैंसी के स्कूल में ही पंजाबी के मास्टर उसके पिता शिव कुमार का कहना है कि उन्हें नैंसी के अच्छा रैंक पाने की उम्मीद थी।
प्राचार्य शमशेर सिंह उसकी सफलता से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि नैंसी शुरू से ही कक्षा में प्रथम स्थान पर रही और हमें यकीन था कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगी।