{"_id":"1274dd62cd334d514d8363b8b4bdd5f0","slug":"punjab-school-education-board-10th-class-result-first-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट, मिलिए पहली टॉपर से","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट, मिलिए पहली टॉपर से
जतिंदर देवगन/अमर उजाला, बरनाला
Updated Wed, 27 May 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वहितकारी विद्या मंदिर की 10 कक्षा की छात्रा पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की परीक्षा में एकेदमिक श्रेणी में राज्यभर में पहले स्थान पर आई है।
विज्ञापन
कस्बा तपा की रहने वाली नताशा अग्रवाल ने दसवीं की परीक्षा में से 650 में से 644 अंक प्राप्त किए। सूबे में पहले नंबर पर आने का पता चलते ही उसके परिजनों की कोई खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा स्कूल स्टाफ भी खुशी से फूले नहीं समा रहा था। स्कूल प्रिंसिपल वरिंदर कुमार ने नताशा अग्रवाल उसके पिता प्रवीण कुमार, माता रंजना अग्रवाल व दादा प्रेमनाथ अग्रवाल को इस खुशी में स्कूल में बुलाया और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
प्रिंसिपल वरिंदर कुमार ने नताशा का मुंह मीठा करवाया। सर्वहितकारी विद्या मंदिर बरनाला के प्रमुख प्रिंसिपल जतिंदर शर्मा ने इसका सेहरा नताशा अग्रवाल की लगन व मेहनत एवं स्कूल के स्टाफ के सिर बांधा।
छात्रा नताशा ने कहा कि उसकी इच्छा आईएएस अफसर बनकर समाज व देश की सेवा करने की है। नताशा अग्रवाल के पिता प्रवीण कुमार, माता रंजना अग्रवाल व दादा प्रेमनाथ अग्रवाल अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहे थे।