फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab 10+2 open school result declare

पंजाब 12वीं ओपन स्कूल का रिजल्ट घोषित

Wed, 21 May 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 21 May 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
punjab 10+2 open school result declare

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 12वीं ओपन स्कूल के रेगुलर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम 58.96 प्रतिशत रहा है। परीक्षा में 44995 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। जिसमें से 26527 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। बोर्ड के सचिव गुरिंदर पाल सिंह बाठ ने रिजल्ट घोषित किया।

उन्होेंने बताया कि विद्यार्थी अपना रिजल्ट 23 मई को सुबह 11 बजे से बोर्ड की वेबसाइट से देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी एसएमएस, आईवीआरएस व यूएसएसडी के माध्यम से भी रिजल्ट पता कर पाएंगे।
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव ने बताया कि विद्यार्थी री-चेकिंग का फार्म नतीजा जारी होने के दस दिनों तक भर सकते हैं। री-चेकिंग वाला फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।उन्होंने साफ किया है कि जिन विद्यार्थियों का नतीजा री-अपीयर घोषित हुआ है। उनके लिए दाखिला शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने साफ किया है कि बोर्ड की वेबसाइट पर दिखाए जाने वाले रिजल्ट में किसी भी प्रकार की कोई कमी रहती है। तो उसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा। वेबसाइट पर दिखाया जाने वाला रिजल्ट विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। असल रिजल्ट नतीजा कार्ड जारी होने पर ही माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed