फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   public health in lucknow university

एलयू: जल्दी ही शुरू होगा पब्लिक हेल्थ कोर्स

Tue, 03 Jun 2014 11:48 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jun 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
public health in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में इस साल से चार नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इनमें दो कोर्स स्नातक व दो परास्नातक स्तर के हैं।

विज्ञापन


डॉ. शंकर दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी के तहत बीए ऑनर्स व एमए इन पब्लिक पॉलिसी, गिरिलाल गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के अंतर्गत बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ व एमएससी इन न्यूट्रीशन एंड हेल्थ कोर्स शुरू किए जाएंगे।

मालूम हो कि इन सभी कोर्स में आवेदन की प्रक्रिया अलग से पूरी की जाएगी। नए कोर्स के संबंध में लविवि कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के सुपुत्र एडी शर्मा और दोनों इंस्टीट्यूट्स के निदेशक प्रो. मनोज अग्रवाल की उपस्थिति में सोमवार को घोषणा की।
विज्ञापन


डॉ. शंकर दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी के निदेशक प्रो. मनोज अग्रवाल ने बताया कि पॉलिसी मेकिंग का विकास में बेहद अहम रोल है।

इसके बावजूद हमारे देश में पॉलिसी मेकिंग के लिए कोई कोर्स नहीं है। ऐसे में लविवि ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी के तहत यूजी और पीजी कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पाठ्यक्रम सेमेस्टर प्रणाली पर आधारित होंगे। इन पाठ्यक्रमों से लोगों में पॉलिसी मेकिंग के प्रति ज्ञान बढ़ेगा।

इसी तरह गिरिलाल गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ के तहत बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ और एमएससी इन न्यूट्रीशन एंड हेल्थ कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।

कोर्स के लिए भर्ती होगी रेग्युलर फैकल्टी
कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने बताया कि डॉ. शंकर दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी में स्टूडेंट्स को क्वॉलिटी एजूकेशन मिले, इसके लिए रेग्युलर फैकल्टी से टीचिंग कराई जाएगी।

कुलपति के अनुसार पॉलिसी मेकिंग जैसे महत्वपूर्ण कोर्स के लिए अस्थाई फैकल्टी के सहारे नहीं रह सकते। इसलिए रेग्युलर फैकल्टी की नियुक्ति होगी।

फैकल्टी के खर्च की व्यवस्था लविवि अपने फंड से करेगा और सरकार से भी मदद के लिए पत्र लिखा जाएगा।

डॉ. शंकर दयाल शर्मा के नाम से दिए जाएंगे तीन मेडल
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के नाम से लखनऊ विश्वविद्यालय में इस साल से तीन मेडल दिए जाएंगे।

ये मेडल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी में शुरू किए दो कोर्स में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे।


इन मेडल की घोषणा कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने सोमवार को की।

न्यू कैंपस में बनेगा स्टूडेंट्स सेंटर
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में स्टूडेंट्स की सुविधाओं को लेकर जल्द ही स्टूडेंट्स सेंटर स्थापित होगा।

40,000 स्कवॉयर फिट में प्रस्तावित स्टूडेंट्स सेंटर में कैफेटेरिया से लेकर विभिन्न गतिविधियों की व्यवस्था होगी।

स्टूडेंट्स सेंटर की स्थापना डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी के अंतर्गत होगी। इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति के परिवार के लोग सहयोग के लिए तैयार हैं।

यह जानकारी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के पुत्र एडी शर्मा ने लविवि में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

20 लाख की लगात से स्थापित होगा कंप्यूटर सेंटर
विश्वविद्यालय के डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी में 20 लाख रुपये की लागत से कंप्यूटर सेंटर की स्थापना होगी।

इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। जुलाई में नया सत्र शुरू होते-होते कंप्यूटर सेंटर की स्थापना हो जाएगी।

कंप्यूटर सेंटर का फायदा डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी के स्टूडेंट्स को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed