{"_id":"e923442529ac83249f3b473cc952f274","slug":"pu-will-decide-practical-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू तय करेगा कालेजों में प्रेक्टिकल की डेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू तय करेगा कालेजों में प्रेक्टिकल की डेट
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Oct 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से एफिलिएटेड सभी कालेजों में विभिन्न विषयों के प्रेक्टिकल एग्जाम की तिथि अब पीयू अपने स्तर पर तय करेगी। कालेज में होने वाली परीक्षाओं की कॉमन डेटशीट की तरह ही अब प्रेक्टिकल एग्जाम भी पीयू की ओर से तैयार डेटशीट के अनुसार होंगे।
अभी तक सभी प्राइवेट और सरकारी कालेज अपनी सुविधा के अनुसार प्रेक्टिकल एग्जाम अपने स्तर पर तय करते थे। आगामी सत्र से पीयू ही प्रेक्टिकल की डेटशीट तैयार करेगी। पीयू का एग्जामिनेशन विभाग कालेजों में प्रेक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल तैयार करने में जुटा है। पीयू ने प्रेक्टिकल तिथियों के लिए कालेजों से सुझाव मांग लिए हैं।
प्रेक्टिकल के लिए मिलेगा सिर्फ हफ्ता
पंजाब यूनिवर्सिटी कैलेंडर के हिसाब से कालेजों में 180 दिन की पढ़ाई का शेड्यूल पूरा नहीं हो पा रहा। पीयू के एक अधिकारी के अनुसार, कालेज अपने स्तर पर प्रेक्टिकल के लिए 10 से 15 दिन तक का समय ले लेते थे। इससे कालेजों में समय काफी बर्बाद होता है। पीयू प्रशासन की ओर से सभी कालेजों में प्रेक्टिकल परीक्षाएं एक हफ्ते के अंदर कराने का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। पीयू ने सभी कालेजों में प्रेक्टिल के लिए भी कॉमन डेटशीट बनाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
.पीयू तय करेगा प्रेक्टिकल एग्जामिनर
कालेजों में विभिन्न विषयों के प्रेक्टिकल उसी विभाग के शिक्षक ही लेते थे। लेकिन, भविष्य में कालेज में प्रेक्टिकल के लिए एग्जामिनर तय करने के लिए पीयू से अनुमति लेनी होगी। सूत्रों के अनुसार, पीयू की ओर से एक एग्जामिनर का प्रेक्टिकल पेपर में होना अनिवार्य होगा। अधिकारियों के अनुसार कई बाहरी निरिक्षक होने से प्रेक्टिकल में भेदभाव का आरोप भी नहीं लगेगा।
अगले महीने जारी होगा सिटीजन चार्टर
पीयू में सभी कामों के लिए निर्धारित समय तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। सिटीजन चार्टर की तर्ज पर पीयू इसे लागू करेगा। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन ने 10 दिन के अंदर सभी विभागों को सिटीजन चार्टर का शेड्यूल तैयार कर जमा करने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार दिसंबर से पहले ही पीयू में सिटीजन चार्टर शुरू करनेे की पूरी तैयारी है।
कोट्स
कालेजों में प्रेक्टिकल के लिए निर्धारित शेड्यूल बनाने का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। पीयू ही अब प्रेक्टिकल के लिए कॉमन डेटशीट तैयार करेगा। इससे कालेजों में पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा।
प्रो.परविंदर सिंह, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पीयू