{"_id":"d2e42a90bc787930bb84b30d149fb6eb","slug":"pu-to-celebrate-the-announcement-of-the-bharat-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. राव को भारत रत्न की घोषणा पर पीयू में जश्न ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रो. राव को भारत रत्न की घोषणा पर पीयू में जश्न
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Nov 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने माने वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद पीयू में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
पीयू के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने प्रो. राव को बधाई दी। वीसी ने कहा कि यह सम्मान प्रो. राव के साथ-साथ देश के हर वैज्ञानिक के लिए है।
पीयू के लिए भी यह सम्मान की बात है। दो साल पहले ही पीयू ने प्रो. राव को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद डिग्री दी थी।
14 फरवरी, 2011 को हुए दीक्षांत समारोह में पीयू के तत्कालीन वीसी प्रो. आरसी सोबती ने चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल और तत्कालीन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी की मौजूदगी में प्रो. राव को मानद डिग्री दी थी।
दीक्षांत समारोह में प्रो. राव ने दीक्षांत भाषण भी दिया था। प्रो. ग्रोवर ने कहा कि पीयू के छात्रों के लिए यह गर्व की बात है कि उन्हें प्रो. राव जैसे वैज्ञानिक को सुनने का मौका मिला था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मार्च, 2014 में प्रो. राव पीयू में नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस में हिस्सा लेने आ रहे हैं।
पीयू के पूर्व वीसी प्रो. केएन पाठक, प्रो. मनमोहन गुप्ता, प्रो. रूपिंदर तिवारी ने प्रो. राव को बधाई देते हुए कहा कि हर वैज्ञानिक इस सम्मान से खुद को जोड़ रहा है।
विज्ञापन
मोहाली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. एके गांगुली ने भी प्रो. राव को बधाई दी।