फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PU Student Council General Secretary Dr Abha Sharma Interview

पढ़िए, पीयू काउंसिल का साल भर का लेखा-जोखा

Thu, 22 May 2014 11:43 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 May 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
PU Student Council General Secretary Dr Abha Sharma Interview

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस के विभिन्न विभागों में छात्राओं की संख्या 75 फीसदी से अधिक है। इसके बावजूद पीयू स्टूडेंट काउंसिल के हर साल होने वाले चुनाव में प्रधान और जनरल सेक्रेटरी जैसे अहम पदों पर लड़कों का ही दबदबा रहा है।

विज्ञापन


लेकिन, 2008 से यह दौर बदला और इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) की दीपिका ठाकुर पहली बार जनरल सेक्रेटरी चुनीं गईं। कुछ साल बाद दूसरी बार 2013 काउंसिल चुनाव में इनसो संगठन की ही दबंग नेता डॉ. आभा शर्मा ने जनरल सेक्रेटरी पद पर जीत हासिल कर पीयू छात्र राजनीति में रिकार्ड बनाया। उन्होंने 168 मतों के अंतर से प्रतिद्वंद्वी को हराकर जनरल सेक्रेटरी पद हासिल किया।
विज्ञापन


डॉ. आभा कहती हैं कि उन्होंने एक साल के कार्यकाल में विद्यार्थी हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया, जिसमें वह काफी हद तक सफल भी रहीं। उनका मानना है कि उनके कार्यकाल में पीयू कैंपस में सबसे कम हिंसक वारदात और धरने-प्रदर्शन हुए। हॉस्टलर होने के कारण उन्होंने हॉस्टलर की दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आभा कहती हैं कि छात्र काउंसिल चुनाव में लड़कियों की भागेदारी काफी तेजी से बढ़ रही है। लड़कियां अब राजनीति को लेकर काफी जागरूक हो रही हैं। उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में छात्राएं भी पीयू कैंपस स्टूडेंट काउंसिल प्रधान पद पर काबिज होंगी।

चुनाव में ये किए वायदे--वायदों की हकीकत
- पीएचडी रिसर्च स्कॉलर की दिक्कतें दूर करेंगी -- रिसर्च स्कॉलर को हॉस्टल की दिक्कतें और समय पर नहीं मिलती स्कॉलरशिप
- सभी विभागों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करना -- आर्ट्स संकायों की हालत खस्ता  
- सभी छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा -- पीयू के साउथ कैंपस में हॉस्टल नंबर नौ तैयार हुआ
- पीयू लाइब्रेरी में छात्राओं को रात में पढ़ने की सुविधा -- सत्र के अंत में शुरू की गई सुविधा
- पीयू स्टूडेंट काउंसिल बजट को ऑनलाइन करवाना -- अभी तक नहीं हुई इस मामले में कोई कार्रवाई
- पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी नहीं होगी -- पीयू प्रशासन ने पांच फीसदी फीस बढ़ाने का फैसला
- शादीशुदा रिसर्च स्कॉलर को अलग फ्लैट दिलाना -- अभी तक प्रपोजल सिर्फ कागजों में

पढ़ाई से राजनीति में लोगों का समर्थन मिलेगा
पीयू स्थित सेंटर फॉर पब्लिक हेल्थ से मॉस्टर डिग्री कर रहीं आभा शर्मा ने बीडीएस की डिग्री भी हासिल की है। अमृतसर स्थितसेक्रेड हार्ट से 10वीं में 89 और 12वीं में 71 फीसदी अंक हासिल किए हैं।


डॉ. आभा कहती हैं कि अच्छी राजनीति के लिए बेहतर शिक्षा बहुत जरूरी है। पढ़ाई के साथ आभा को डांस, इंग्लिश नॉवेल पढ़ना पसंद है। उन्होंने कहा कि वह पीएचडी की पढ़ाई विदेश से करने की इच्छुक हैं।

अगले चुनाव के लिए इनसो का एजेंडा
- पीएचडी रिसर्च स्कॉलर के लिए अलग हॉस्टल की व्यवस्था
- पीयू में ट्रैफिक की व्यवस्था को दुरुस्त करवाना
- छात्र काउंसिल के सदस्यों का सीनेट में प्रतिनिधित्व
- छात्राओं के लिए पीयू में पुख्ता सिक्योरिटी
- पीयू में हॉस्टल सीटों की अलॉटमेंट ऑनलाइन करवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed