{"_id":"d003afa7edccfd51ef509e81ac9f381d","slug":"pu-administration-announced-about-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU: हॉस्टल की सीटों की डिटेल चाहिए तो यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
PU: हॉस्टल की सीटों की डिटेल चाहिए तो यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Jul 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 2014 सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल सीट की जानकारी वेबसाइट www.hostels.puchd.ac.in पर जारी कर दी है।
विज्ञापन
पीयू प्रवक्ता के अनुसार प्रथम वर्ष में 1452 विद्यार्थियों के लिए सीटें रिजर्व की गई हैं। इस साल लड़कों को 769 और लड़कियों को 683 सीटें अलॉट की जाएंगी। विभाग में दाखिला पाने के 3 दिन के भीतर हॉस्टल सीट के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
ऐसा नहीं करने पर मेरिट लिस्ट में नाम शामिल नहीं किया जाएगा। डीएसडब्ल्यू प्रो.नवदीप गोयल ने बताया कि हॉस्टल सीट के लिए चेयरपर्सन की ओर से रिकमेंडेशन होनी जरूरी है।
विज्ञापन
सभी विभागों को सीट अलॉट की गई हैं। पीयू के 8 ब्वॉयज और 9 गर्ल्स हॉस्टल के अलावा एक वर्किंग वुमन हॉस्टल में भी दाखिला दिया जाएगा।