फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PSEB class 10th result published: daughters on top

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में भी लड़कियां अव्वल, नताशा टॉपर

Wed, 27 May 2015 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 27 May 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
PSEB class 10th result published: daughters on top

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं के रिजल्ट में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। टॉप तीन स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया है। जबकि, मेरिट के अधिकतर स्थानों पर लड़कियां आगे रही।

विज्ञापन


हालांकि, बोर्ड ने इस बार स्पोर्ट्स और अकादमिक वाले विद्यार्थियों की अलग से मेरिट लिस्ट जारी की। अकादमिक में सर्वहितकारी विद्या मंदिर तपा (बरनाला) की निताशा अग्रवाल ने 644 (99.08 प्रतिशत) लेकर पूरे राज्य में टॉप किया है।
विज्ञापन


जबकि, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंगवाल होशियापुर की नैंसी भडियार ने 643 (98.92 प्रतिशत) लेकर दूसरा और एसएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कसोआणा फिरोजपुर की हरमनदीप कौर 642 (98.77 प्रतिशत) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि, स्पोर्ट्स कैटेगरी में न्यू पैराडाइज पब्ल्कि सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरा फिरोजपुर की नमरीत कौर 647 (99.54 प्रतिशत) अंक लेकर स्पोर्ट्स कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि 12वीं के रिजल्ट में आई समस्या के बाद बोर्ड ने स्पोर्ट्स और अकादमिक वाले विद्यार्थियों की अलग-अलग मेरिट तैयार की थी। साथ ही अलग-अलग टॉपर चुने गए। अंकों के मामले में अकादमिक वाले विद्यार्थी पीछे रह गए थे।

हालांकि, चेयरपर्सन ने कहा कि वह अकादमिक वाले विद्यार्थियों में से राज्य का टॉपर चुना गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में इस बार 353327 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इनमें से 242406 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की। 68.61 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

री-चेकिंग के लिए दस दिनों में भरे जाएंगे फार्म

PSEB class 10th result published: daughters on top

लड़कियों की पास प्रतिशत 73.08 रही है और लड़कों का पास प्रतिशत 60.19 प्रतिशत रहा। जबकि मेरिट में लुधियाना जिला सबसे आगे रहा है। जिले के 92 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है।

वहीं, 12वीं के रिजल्ट में आई समस्या के बाद बोर्ड ने स्पोर्ट्स और अकादमिक वाले विद्यार्थियों की अलग-अलग मेरिट तैयार की थी। साथ ही अलग-अलग टॉपर चुने गए। अंकों के मामले में अकादमिक वाले विद्यार्थी पीछे रह गए थे। हालांकि चेयरपर्सन ने कहा कि वह अकादमिक वाले विद्यार्थियों में से टॉपर का चयन किया गया है।

दोपहर एक बजे से वेबसाइट पर आएगा रिजल्ट
बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने बताया कि विद्यार्थी बुधवार दोपहर एक बजे से बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए उन्होंने बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। वहीं, उन्होंने साफ किया है कि रिजल्ट विद्यार्थियों की तुरंत जानकारी के लिए है। रिजल्ट में किसी भी प्रकार की गलती के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।

बोर्ड अधिकारियों ने साफ किया है री-चेकिंग के लिए फार्म रिजल्ट घोषित होने के दस दिनों के अंदर भरे जा सकते हैं। फार्म व फीस बोर्ड के मुख्य दफ्तर में जमा होगी। री-चेकिंग फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed