फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   provisional admission not allowed in delhi university in bed course

डीयूः बीएड में नहीं मिलेगा प्रोविजनल दाखिला

Fri, 28 Mar 2014 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Mar 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
provisional admission not allowed in delhi university in bed course

दिल्ली विश्वविद्यालय ने आगामी सत्र 2014-15 की बी.एड दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। दिल्ली विवि के सेंट्रल इंस्टीट्यूट की ओर से कराए जाने वाले बीएड प्रोग्राम में इस साल से प्रोविजनल एडमिशन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन


अभी तक यदि किसी एग्जाम का रिजल्ट जारी नहीं होता तो छात्र को प्रोविजनल दाखिला मिल जाता था। लेकिन अब रिजल्ट जमा कराने पर ही दाखिला दिया जाएगा। काउंसलिंग केसमय ही सारे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसी तरह से इस कोर्स केअंतर्गत दाखिले के लिए जमा होने वाली फीस भरने केविकल्प को बदला गया है। अब फीस केवल ऑनलाइन मोड में ही जमा हो सकेगी।
विज्ञापन


दिल्ली विवि में बीएड में दाखिला प्रवेश परीक्षा केआधार पर होता है। इसमें प्रवेश के लिए स्नातक केअंकों को भी देखा जाता है। बीएड में दाखिले के लिए छात्रों को अपना रिजल्ट समय पर जमा कराना होगा कयोंकि प्रोविजनल दाखिला नहीं मिलेगा। इस व्यवस्था का नुकसान उन छात्रों को होगा जिनका रिजल्ट समय पर जारी नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग केसमय ही छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेजों को दिखाना होगा। इसी तरह से बीएड में दाखिले के लिए फीस का भुगतान अब केवल ऑनलाइन ही हो सकेगा। अब तक फीस जमा कराने के लिए बैंक ड्रॉफ्ट का विकल्प छात्रों को मिलता था। आगामी सत्र में बीएड व एमएड में दाखिले केलिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। आवेदन फॉर्म cie.du.ac.in पर किए जा सकते हैं।

दोनों ही कोर्सेज में 18 अप्रैल तक आवेदन किए जा सकते हैं। जहां बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा 1 जून को आयोजित होगी वहीं एमएड केलिए  प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 जून को होग। बीएड में पहली काउंसलिंग 27 जून को होगी जिसके आधार पर 30 जून व 1 जुलाई तक फीस का ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।


दूसरी काउंसलिंग 8 जुलाई को होगी और फीस का भुगतान 9 व 10 जुलाई को होगा। एमएड में प्रवेश परीक्षा केबाद साक्षात्कार की प्रक्रिया 2 व 3 जुलाई को आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed