{"_id":"7a3995b5f8167d87a440989b9e03f587","slug":"protest-by-students-in-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू सीनेट मीटिंग से पहले स्टूडेंट्स ने किया हंगामा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू सीनेट मीटिंग से पहले स्टूडेंट्स ने किया हंगामा
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैम्पस में आज सीनेट की मीटिंग से पहले एसएफएस कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट्स ने जमकर हंगामा किया और पीयू प्रशासन विरोधी नारेबाजी की।
बता दें कि स्टूडेंट्स पीयू प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि को लेकर पिछले 26 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से पीयू कैंपस में तनावपूवर्ण माहौल बना हुआ है। धारा 144 लगी हुई है।
इस दौरान एक महिला कांस्टेबल ने पीयू के 9 स्टूडेंट्स के खिलाफ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला भी दर्ज कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 9 स्टूडेंट्स को गिरफ्तार भी किया था। इस गिरफ्तारी को लेकर भी स्टूडेंट्स ने काफी हंगामा किया। कक्षाएं बंद करा दीं। तोड़-फोड़ की।
नतीजतन पुलिस को उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि पीयू के आला अधिकारियों ने स्टूडेंट्स से बात करके मामला सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
आज हो रही सीनेट की बैठक में फीस वृद्धि के मामले का कोई हल निकलने की संभावना है। फीस वृद्धि के अलावा स्टूडेंट्स ने 9 छात्रों के खिलाफ केस वापिस, फीस बढ़ोतरी वापिस और सेक्टर-11 एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर भी कुछ फैसला होने की उम्मीद है।