फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prize distribution cermony at BSNL shimla

बेहतरीन सेवाओं के लिए कर्मचारियों को मिला सम्मान

Tue, 22 Apr 2014 10:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 22 Apr 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
prize distribution cermony at BSNL shimla

उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह के दौरान सोमवार को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के कर्मचारियों को शिमला में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर बीएसएनएल के महाप्रबंधक प्रेम सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से ही निगम उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने में कामयाब हो पाया है।

शिमला दूरसंचार मंडल का राजस्व इस साल 80 करोड़ से बढ़ कर 90 करोड़ पहुंच गया है। कार्यक्रम में बीएसएनएल के अतिरिक्त महाप्रबंधक एमसी सिंह, वित्त सलाहकार मंजीत कौर, अनीता भारद्वाज, आरडी शर्मा और दीप कुमार भी उपस्थित रहे।

इन कर्मचारियों को मिला सम्मान

शिमला मंडल से प्रताप, भगवान चंद डोगरा, सरोज नरेष्ट, लेखराज, जियालाल, अमरचंद, प्रदीप कुमार, निर्मल कुमार, सदानंद, रमेश चंद, भगत राम, मनीश सोनकर, त्रिभूवनेश्वर सिंह, रामस्वरूप, प्रेमचंद, जीवनलता, कृष्णा ठाकुर, अरविंद कुमार, विशंभर दास, अशोक, प्रवीण मल्होत्रा, रणजीत बैरी, जिया लाल के अतिरिक्त कोटखाई से रामलाल, चौपाल से सुनील, कोटी मत्याना से मदन लाल, धामी से सच्चीदानंद और क्यारी से नरेंद्र कुमार को उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया गया।
विज्ञापन


रामपुर मंडल के झाकड़ी से सीताराम, निरमंड से खेम चंद, रामपुर से हुकम सिंह, कुमारसैन से अनिल कुमार, थानाधार से राजेश कुमार, रोहड़ू से गोपाल सिंह, रामप्रसाद, नरेंद्र सिंह, विनोद, भगवान सिंह, रिकांगपिओ से गुरूदयाल सिंह, जगदीश चंद, विजय सिंह और ज्ञान चंद को बर्फबारी के दौरान किन्नौर में दूरसंचार सेवाएं दुरुस्त रखने के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed