{"_id":"33901e36ac445e3c2a7c5c8111a9e4b4","slug":"priyank-sharma-got-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून के लाल का कमाल, मिली 50 लाख स्कालरशिप","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दून के लाल का कमाल, मिली 50 लाख स्कालरशिप
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Jul 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के लाल प्रियांक शर्मा ने कमाल कर दिया। सिंगापुर के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (जीआईआईएस) में 11वीं में दाखिले के साथ उसे दो साल के लिए 50 लाख की स्कालरशिप मिली है।
विज्ञापन
96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास
पूरे देश से चुने गए छह छात्रों में वह शामिल हैं। प्रियांक ने इसी वर्ष सेंट जोजेफ्स एकेडमी से 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास की है।
क्लेमेंटटाउन में क्लीनिक चलाने वाले प्रियांक के पिता डॉ. हरिओम शर्मा ने बताया कि जून में जीआईआईएस सिंगापुर में 11वीं में दाखिले के लिए रिटन टेस्ट हुआ था।
विज्ञापन
स्कूल को भारत से कुल दस छात्रों का चयन करना था, लेकिन सिर्फ छह ही बच्चे चुने गए। इनमें प्रियांक भी शामिल है। बताया कि प्रियांक सिंगापुर पहुंच गया है और उसकी क्लासेज भी शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रियांक का रुझान इंजीनियरिंग की ओर है। ऐसे में सिंगापुर से 12वीं करने के बाद वह या तो भारत आकर आईआईटी में प्रवेश के लिए तैयारी करेगा या फिर सिंगापुर में ही रहकर कोर्स करेगा।
मिला अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पढ़ाई के अवसर
डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रियांक उनका इकलौता बेटा है। प्रियांक की मां संगीता शर्मा मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका हैं।
बता दें कि जीआईआईएस एशियाई देशों के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पढ़ाई के अवसर मुहैया कराता है। सिंगापुर के अलावा भारत, सऊदी अरब, जापान, वियतनाम, मलेशिया और थाईलैंड में भी इस स्कूल की शाखाएं हैं।
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aftaba@ddn.amarujala.com और इस नंबर-8392922180 पर संपर्क कर सकते हैं।)