फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   private schools_convent schools_admission process_lucky drawsystem_chandigarh

लकी ड्रा से होगा इन स्कूलों में नौनिहालों का दाखिला

Thu, 28 Nov 2013 01:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
private schools_convent schools_admission process_lucky drawsystem_chandigarh
शहर के चार प्रतिष्ठित सेंट जोन, सेक्रेड हार्ट, कॉर्मल कान्वेंट और सेंट ऐंस स्कूलों ने 2013 की तरह इस बार भी लकी ड्रा से दाखिले का फैसला लिया है। चारों स्कूलों में 15 जनवरी को दोपहर 3 बजे लकी ड्रा होगा।
विज्ञापन


आवेदन फार्म 9 से 19 दिसंबर तक दोपहर सिर्फ 3 से 4 बजे तक फार्म जमा होंगे। लेकिन अभिभावक इन स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया पर एतराज कर रहे हैं। उनका कहना है कि सभी स्कूलों में एक जैसी दाखिला प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले की भाग दौड़ शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग ने पहली बार सभी प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों के लिए कॉमन एडमीशन शेड्यूल तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर स्कूलों ने आवेदन फार्म लेने और फीस को लेकर तो शेड्यूल फॉलो करने पर सहमति जताई है। लेकिन, दाखिले की प्रक्रिया को लेकर स्कूल मनमर्जी कर रहे हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से भी इस संबंध में प्राइवेट स्कूलों को कोई स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं। शहर के करीब 75 प्राइवेट और कान्वेंट स्कूलों में एंट्री लेवल पर 75 हजार बच्चों का दाखिला होगा।

सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल प्वाइंट सिस्टम से नर्सरी में दाखिले करेगा, जबकि कान्वेंट स्कूल लकी ड्रा दाखिला देंगे। कई प्राइवेट स्कूल ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला करेंगे।

ऐसे में अभिभावकों को बच्चे की एक सीट पक्की करने के लिए कम से कम 5 से 6 स्कूलों में आवेदन करना पड़ेगा।  
कान्वेंट स्कूल: अभिभावकों को जरूरी हिदायतें
-आवेदन फार्म का प्रिंट सिर्फ लीगल साइज कागज पर होना चाहिए।
-बच्चे की हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज पर तिथि होनी चाहिए।
-बच्चे की मां और पिता के साथ एक महीने से अधिक पुरानी फोटो तिथि के साथ हो।
-सभी जरूरी सर्टिफिकेट्स की कापी एक क्लास अफसर से अटेस्ट होनी जरूरी है।
-आवेदन फार्म जमा करते हुए सभी मूल प्रमाण पत्र साथ होने जरूरी हैं।
-चंडीगढ़ के अलावा सिर्फ मोहाली और पंचकूला में रहने वाले बच्चों को ड्रा के योग्य माना जाएगा।

शहर के नामी स्कूलों में कैसे होगा दाखिला
स्कूल----------------क्लास------------सीटें----------कैसे होगा दाखिला  
स्ट्रॉबेरी फिल्ड-26-----केजी-------------160------------ड्रा
भवन विद्यालय-33----प्री-नर्सरी----------100------------ड्रा
आरआईएमटी---------प्री-नर्सरी----------60-------------ड्रा
डीपीएस-40----------नर्सरी------------150-------------ड्रा
गुरुकुल ग्लोबल-------प्री-नर्सरी---------75--------------ड्रा
केबीडीएवी-7--------प्री-नर्सरी----------80--------------ड्रा
शिशु निकेतन-22-----नर्सरी------------108------------ड्रा
अंकुर स्कूल-14------प्री-नर्सरी---------180------------ ड्रा
फर्स्ट स्टैप-26--------नर्सरी------------60-------------ड्रा
मानव मंगल-21------नर्सरी------------120------------पहले आओ पहले पाओ
श्री अरविंदो-27------नर्सरी-------------40------------पहले आओ पहले पाओ
न्यू पब्लिक-18------प्री-नर्सरी----------80-------------पहले आओ पहले पाओ
गुरु नानक-37------प्री-नर्सरी----------60------------- पहले आओ पहले पाओ

सरकारी स्कूलों का क्रेज अभी ठंडा  
एंट्री लेवल क्लास में प्राइवेट के साथ सरकारी स्कूलों में भी निशुल्क आवेदन फार्म मिलने शुरू हो गए हैं। लेकिन, अभी सरकारी स्कूलों में दाखिले का कोई खास क्रेज नहीं है।

कई गवर्नमेंट मॉडल स्कूलों में अभी तक 8 से 10 आवेदन अभिभावकों ने लिए हैं। एक स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि सरकारी स्कूलों में मार्च में ही आवेदन को लेकर रुझान बढ़ेगा। 105 गवर्नमेंट स्कूलों में प्री-नर्सरी और नर्सरी क्लास की 4500 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

उधर, शिक्षा विभाग अगले सत्र सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल टीचर्स को संबंधित सेक्टर के घरों में जाकर बच्चों को इनरोल करने की मुहिम भी शुरू करेगा। सरकारी स्कूल में प्री-नर्सरी के लिए 3 साल और नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र 4 साल निर्धारित की गई है।

विवेक हाई स्कूल-38 में प्रेसिडेंट इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के चेयरमैन एचएस मामिक का कहना है कि पिछले कई सालों से स्कूल प्वाइंट सिस्टम से ही एडमीशन कर रहा है। दिल्ली स्कूल में भी यह सिस्टम अपनाया जाता है।


विभाग ने दाखिले प्रक्रिया को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए हैं, सिर्फ स्कूलों को पहले इसके बारे में पब्लिक को जानकारी देना जरूरी। प्वाइंट सिस्टम से स्कूल वाले सेक्टर के बच्चों और सिबलिंग को फायदा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed