फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   principal suspended due to students protest

छात्रों के विरोध के चलते नपे प्रिंसिपल

Sat, 17 Aug 2013 01:27 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Aug 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
principal suspended due to students protest

महात्मा ज्योतिबाफूले आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्रों ने बृहस्पतिवार को बुद्धेश्वर चौराहे पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


छात्र सत्र शुरू होने के बाद भी कॉपी-किताब न दिए जाने और स्कूल में साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण नाराज थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण विभाग ने विद्यालय प्रधानाचार्य को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन


राजधानी के मोहान रोड पर समाज कल्याण विभाग की ओर से महात्मा ज्योतिबा फूले आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का संचालन किया जाता है। यहां करीब 480 छात्र पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के छात्रों बृहस्पतिवार को बुद्धेश्वर चौराहे पर प्रदर्शन किया। उनके द्वारा समय पर किताब-कॉपी न उपलब्ध कराने और खस्ता सफाई व्यवस्था की शिकायत करते हुए वार्डन की तैनाती की मांग उठाई गई।

छात्रों की मांग पर कार्रवाई करते हुए विद्यालय प्रिंसिपल केपी सिंह को हटाकर जिला कल्याण अधिकारी केएस मिश्र को कार्यभार सौंप दिया गया।

वहीं, उप निदेशक समाज कल्याण ने शुक्रवार को विद्यालय का दौरा किया। साथ ही, मोती लाल को वार्डन और उमा को जयमाता के पद पर तैनात कर स्कूल व हॉस्टल में सफाई सुनिश्चित कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed