फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparations begin for youth festival in bbau

BBAU: यूथ फेस्टिवल के लिए 12 कमेटियां बनीं

Mon, 23 Sep 2013 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 23 Sep 2013 08:48 AM IST
विज्ञापन
preparations begin for youth festival in bbau

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय

विज्ञापन
में 29वां नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल 14 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए बीबीएयू ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसमें उत्तर भारत के 80 विश्वविद्यालयों को आमंत्रित किया जा रहा है। हर यूनिवर्सिटी से 40-40 छात्रों की टीम कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएगी।

बीबीएयू ने यूथ फेस्टिवल के भव्य आयोजन के लिए 12 कमेटियां बना दी हैं। ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन कुलपति प्रो. आरसी सोबती और सेक्रेटरी डॉ. कमल जायसवाल हैं।


डॉ. जायसवाल ने बताया कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एसोसिएशन के सहयोग से यूथ फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसमें यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली की यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया जा रहा है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी
रिसेप्शन कमेटी का संयोजक प्रो. आरपी सिंह को, फंड मैनेजमेंट कमेटी का संयोजक प्रो. सुनीता मिश्रा को, रजिस्ट्रेशन कमेटी का संयोजक प्रो. प्रीति सक्सेना को, एकमोडेशन कमेटी का संयोजक प्रो. एमवाई खान को, फूड कैटरिंग एंड टेंट कमेटी का संयोजक डॉ. एलसी मालिया को, मीडिया पब्लिकेशन कमेटी का संयोजक डॉ. केएल महावर को, सोनोवियर एंड रिपोर्ट कमेटी का संयोजक प्रो. डीपी सिंह को, अनुशासन कमेटी के संयोजक प्रो. एनएमपी वर्मा को, मेंटेनेंस कमेटी के संयोजक एसके गोयल को और इवेंट कमेटी का संयोजक प्रो. एसए सराफ को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed