{"_id":"cde3b507cc797a956d40fad381f4071a","slug":"pre-phd-entrance-result-of-garhwal-univ-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि का प्री-पीएचडी एंट्रेंस रिजल्ट घोषित, देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गढ़वाल विवि का प्री-पीएचडी एंट्रेंस रिजल्ट घोषित, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
Updated Sat, 28 Mar 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि प्रशासन ने लंबे इंतजार के बाद प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 809 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
विज्ञापन
18 जनवरी को गढ़वाल विवि ने देहरादून, पौड़ी, टिहरी व बिड़ला परिसर स्थित परीक्षा केंद्रों पर प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुई थी। पीएचडी के 33 व एमफिल के 20 विषयों के लिए हुई परीक्षा में 2347 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
ये रहा रिजल्ट
अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को विवि प्रशासन ने प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।
कुलपति ओएसडी व प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि 809 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। इसमें 483 सामान्य, 163 ओबीसी, 127 एससी, 34 एसटी व 2 विकलांग श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
यहां देखें रिजल्ट
परीक्षा परिणाम www.entrance.hnbguedrp.in या www.hnbguac.in पर देखा जा सकता है। प्रो. नेगी ने बताया कि परीक्षा परिणाम सभी विभागाध्यक्षों व संकायाध्यक्षों को भेज दिया गया है। जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।