फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   polytechnic mains exam postponed

पॉलीटेक्निक मेंस: गलत सवाल पर रद्द हो गई परीक्षा!

Thu, 12 Jun 2014 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
polytechnic mains exam postponed

पॉलीटेक्निक की वार्षिक परीक्षा के दौरान बुधवार को स्टूडेंट्स के सामने बुधवार को अजीब सी स्थिति खड़ी हो गई।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स सिविल विषय की परीक्षा देने आए थे लेकिन प्रश्नपत्र में आधे से ज्यादा सवाल मैकेनिकल विषय के थे।

स्टूडेंट्स की शिकायत पर टीचर्स ने प्रश्नपत्र देखा तो उनको भी गड़बड़ी समझ में आई। तुरंत इस बात की सूचना प्राविधिक परीक्षा परीक्षा परिषद को दी सूचना गई।

स्टूडेंट्स की शिकायत सही पाने पर सभी प्रश्नपत्र और कॉपियां जमा करवाकर पेपर कैंसिल कर दिया गया। परीक्षा की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

21 तक चलनी है परीक्षाएं

polytechnic mains exam postponed

प्रदेश के राजकीय और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स की वार्षिक परीक्षाएं दो जून से शुरू हुई हैं। परीक्षाएं 21 जून तक चलनी हैं।

बुधवार को पॉलीटेक्निक डिप्लोमा द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट्स की सिविल विषय की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित होनी थी।

स्टूडेंट्स को जब पेपर दिया गया तो उसका पहला पेज ठीक-ठाक था, लेकिन दूसरे पेज का एक भी सवाल सिविल से संबंधित नहीं था।

स्टूडेंट्स ने इस बात की शिकायत ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों से की। शिक्षकों ने देखा तो दूसरे पेज पर लिखे सवाल मैकेनिकल और प्लास्टिक मोल्ड ट्रेड के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

और स्‍थगित हो गया एग्जाम

polytechnic mains exam postponed

इस बात की सूचना तुरंत प्राविधिक परीक्षा परिषद सचिव आरके वर्मा को दी गई। प्राविधिक परीक्षा परिषद सचिव ने स्टूडेंट्स की शिकायत की पड़ताल की तो मामला सही पाया। इसके बाद पेपर कैंसल करने का आदेश जारी किया गया।

सभी केंद्राध्यक्षों को निर्देश जारी किया गया कि सभी स्टूडेंट्स से प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका दोनों जमा करवा लिए जाएं। आरके वर्मा ने बताया ‌कि बुधवार को आयोजित पॉलीटेक्निक परीक्षा में गलती से मैकेनिकल विषय का एक पेज सिविल के पेपर में जुड़ गया है।

इसलिए सिविल सेकंड ईयर का पेपर निरस्त करना पड़ा। इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि मैकेनिकल के प्रश्नपत्र में सिविल का पेज चला गया हो। प्रश्नपत्र की जांच किसने की थी इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

कैसे हो गई प्रश्नपत्र की जांच

polytechnic mains exam postponed

प्रश्नपत्र छपने से पहले बाकायदा एक समिति प्रश्नपत्रों की जांच करती है। समिति में विषय विशेषज्ञों की नियुक्ति होती है।

प्राविधिक परीक्षा परिषद सचिव आरके वर्मा के अनुसार शुरुआती जांच से एक बात निकलकर आई है कि जो पेपर छपने के लिए भेजा गया था ठीक वही पेपर छपकर आया है।

पेपर आने के बाद उसकी जांच नहीं की जाती इसलिए गड़बड़ी पता नहीं चली। बहरहाल इस बात की जांच की जा रही है कि विषय विशेषज्ञों की टीम ने पेपर किस प्रकार जांचा जो गड़बड़ी पकड़ में नहीं आई।

22 जून को हो सकता दोबारा पेपर

polytechnic mains exam postponed

पॉलीटेक्निक की परीक्षाएं 21 जून तक होनी हैं। ऐेसे में उम्मीद जताई जा रही है कि स्थगित पेपर की परीक्षा 22 जून को ही आयोजित कराई जाए।

प्राविधिक परीक्षा परिषद के अधिकारियों के अनुसार पॉलीटेक्निक डिप्लोमा सेकंड ईयर सिविल के पेपर के लिए करीब 20 हजार स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं ऐसे में उम्मीद है कि तब तक पेपर सेट करवाकर प्रिंटिंग करवा ली जाएगी।

बहरहाल पेपर की फाइनल तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed