फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Polytechnic JEE F - Revenge of the group test center

पॉलीटेक्निक जेईई में एफ-ग्रुप का बदला परीक्षा केंद्र

Sun, 25 May 2014 01:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 25 May 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic JEE F - Revenge of the group test center

बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की ओर प्रदेश के राजकीय, एडेड और प्राइवेट पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित होगी। 25 से 27 मई तक चलने वाली पॉलीटेक्निक जेईई के लिए जिले में बनाए गए 17 केंद्रों पर 10266 छात्र प्रवेश परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


राजकीय पॉलीटेक्निक प्रशासन ने कारणवश 26 मई को दोपहर ढाई बजे से साढ़े पांच बजे की पाली में आयोजित होने वाली एफ-ग्रुप (पीजी डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी कोर्स) के परीक्षा केंद्र में तब्दीली की है। 26 मई को कन्या वैदिक इंटर कॉलेजों में होने वाली परीक्षा अब शास्त्रीनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में होगी।
विज्ञापन


राजकीय पॉलीटेक्निक प्रशासन ने परीक्षा केंद्र बदले जाने के चलते छात्रों की सुविधा के लिए कन्या वैदिक कॉलेज से दो बसों का इंतजाम भी किया है। यह बसें छात्रों को राजकीय पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र तक छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय पॉलीटेक्निक के प्राचार्य एनके माथुर ने बताया कि कारणवश एफ-ग्रुप के परीक्षा केंद्र में तब्दीली की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए कन्या वैदिक पर बसों का बंदोबस्त किया गया है।


उन्होंने बताया कि 25 मई रविवार को ए, बी और एच ग्रुप की प्रवेश परीक्षा में 8087 छात्र बैठेंगे। 26 मई को सी, ई और एफ-ग्रुप, और अंतिम दिन 27 मई को आई, जे, के, डी और डी-ग्रुप के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed