{"_id":"f4a52b99f7dfb9725677fb0723094199","slug":"pm-modi-will-attend-bbau-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू दीक्षांत समारोह में इस पोशाक में नजर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीबीएयू दीक्षांत समारोह में इस पोशाक में नजर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुनहरे रंग की सदरीनुमा अचकन में नजर आएंगे।
विज्ञापन
22 जनवरी को होने वाले विवि के दीक्षांत समारोह के लिए प्रो. सुनीता मिश्रा की अध्यक्षता वाली ड्रेस कमेटी ने सभी अतिथियों का परिधान और रंग तय कर दिया है। स्टूडेंट्स के लिए दीक्षांत समारोह की ड्रेस पहले ही तय की जा चुकी है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में मंच पर बैठने वाले सभी अतिथियों का अंगवस्त्र क्रीम कलर का होगा और इस पर गोल्डन धारियां होंगी। सभी अतिथि सदरीनुमा अचकन पहनेंगे, लेकिन रंग अलग-अलग होंगे।
विज्ञापन
इनमें विवि के चांसलर मैरून और वाइस चांसलर बैंगनी रंग की अचकन में होंगे। जबकि राज्यपाल और मुख्यमंत्री लाइट पीच अचकन पहनेंगे।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह क्रीम कलर की अचकन में होंगे। अतिथियों के अलावा शैक्षणिक यात्रा के लिए भी ड्रेस तय कर दी गई है।
शैक्षिक यात्रा के दौरान सभी को क्रीम कलर की सदरी और अलग-अलग रंग का अंगवस्त्र पहनना होगा। डीन के अंगवस्त्र का रंग मैरून, हेड स्काई ब्लू, बॉम के सदस्य केसरिया व एकेडमिक बोर्ड के सदस्य हरे रंग का अंगवस्त्र धारण करेंगे। सभी कपड़े खादी और सिल्क के होंगे।