जमा दो एसओएस परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय के तहत मार्च माह में आयोजित जमा दो की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के वीरवार को घोषित परिणाम में 15665 में से केवल 4457 परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि 8975 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को एसओएस जमा दो का वार्षिक परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध करवा दिया है।
इस नंबर पर एसएमएस करके जानें अपना परीक्षा परिणाम
परीक्षार्थी 56263 पर एसएमएस करके भी अपना परिणाम जान सकते हैं। बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि एसओएस की जमा दो वार्षिक परीक्षा में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी 15 मई से 13 जून तक संबंधित अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि 200 रुपये प्रति विषय विलंब शुल्क के साथ 30 जून तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये शुल्क के साथ संबंधित अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सचिव ने बताया कि निर्धारित तिथियों के बाद और अधूरे भरे फार्म बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा। बोर्ड की निर्धारित तिथियों से पूर्व ही आवेदन करना होगा।