फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   phd seats detail will be available on lu website

वेबसाइट पर मिलेगा पीएचडी सीटों का ब्योरा

Sat, 05 Oct 2013 02:40 AM IST
आशीष त्रिवेदी/ लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/ लखनऊ Updated Sat, 05 Oct 2013 02:40 AM IST
विज्ञापन
phd seats detail will be available on lu website

एलयू में पीएचडी की सीटों का ब्यौरा आरक्षण के अनुसार लविवि की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीएचडी में आरक्षण को लेकर कार्यवाहक कुलपति प्रो. एके सेन गुप्ता की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई।

इसमें निर्णय लिया गया कि जेआरएफ पास स्टूडेंट को मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा लेकिन उसमें आरक्षण के नियमों का पालन होगा।

आरक्षण की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहले उपलब्ध सीटों में से आधी सीटें ओपन कैटेगरी की होगी बाकी ओबीसी, एससी-एसटी की।

अब अगर किसी कोर्स में 20 सीटें हैं तो उसमें से दस सीटें ओपन कैटेगरी की बाकी 5 ओबीसी व 5 एससी की होंगी।
ओपन कैटेगरी में आरक्षित वर्ग के वे स्टूडेंट जिनकी मेरिट अच्छी है वे भी शामिल किए जाएंगे।

बीते वर्ष इसी प्रक्रिया के तहत एलयू में पीएचडी की सीटें भरी गई थीं। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि अब वेबसाइट पर आरक्षण के क्रम में सीटें कैटेगरी के अनुसार विभाजित की जाएंगी।

जिन कोर्स में ओपन कैटेगरी की सीटों से अधिक जेआरएफ स्टूडेंट हैं वहां भी दाखिले के लिए अब प्रवेश परीक्षा होगी।
ऐसे में अब प्रवेश परीक्षा कई विषयों में होना तय है।

अगर आरक्षित वर्ग की सीटें दोनों फेज के बाद खाली हैं तो फिर उन्हें ओपन कैटेगरी में दोबारा प्रदर्शित कर भरा जाएगा।

फेज वन में जेआरएफ पास स्टूडेंट से सीटें भरने के बाद जो सीटें खाली बचेंगी उन्हें पीजी, एमफिल व नेट पास अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।

इन्हें प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही दाखिला मिलेगा। अब आरक्षण की जो प्रक्रिया अपनाई जाएगी उसमें जेआरएफ पास स्टूडेंट से मेरिट या फिर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सीटें कैटेगरी के अनुसार भरी जाएंगी।
विज्ञापन


इसके बाद विभिन्न कैटेगरी में खाली सीटों को भरा जाएगा। एलयू में पीएचडी की 449 सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास 695 स्टूडेंट ने आवेदन किया है।

शुक्रवार को एलयू प्रशासन द्वारा जेआरएफ पास स्टूडेंट के वेरिफिकेशन का काम खत्म हो गया। अब आगे देखा जाएगा कि जिन कोर्स में जेआरएफ एप्लीकेंट्स की संख्या ओपन कैटेगरी की सीटों से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर दाखिले मेरिट के अनुसार नहीं बल्कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे। ऐसे में अब अधिक कोर्सों में विवि प्रशासन को प्रवेश परीक्षा आयोजित करनी होगी।


इन कोर्सों में प्रवेश परीक्षा होना तय
जिन कोर्सेज में पीएचडी में दाखिले के लिए जेआरएफ पास स्टूडेंट प्रवेश परीक्षा देंगे उसमें एआईएच, हिंदी, राजनीतिशास्त्र, समाजकार्य, समाजशास्त्र, महिला अध्ययन, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कॉमर्स, एजुकेशन, लॉ व बॉटनी आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा आरक्षण के नियम के अनुसार कई और विषयों में भी प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed