{"_id":"8b05804719e53d196a9227aac1a86f9b","slug":"phd-in-12-subjects-in-urdu-arabi-farsi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबी-फारसी विवि में शुरू होगा पीएचडी प्रोग्राम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अरबी-फारसी विवि में शुरू होगा पीएचडी प्रोग्राम
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 May 2014 04:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा मुईनुद्दीन अरबी-फारसी उर्दू विश्वविद्यालय में इस साल से 12 विषयों में पीएचडी शुरू की जाएगी। इस संबंध में प्रवेश संबंधी सूचना जल्द ही सार्वजनिक होंगी।
विज्ञापन
राजधानी समेत प्रदेश के स्टूडेंट्स को विवि में पीएचडी के अवसर मिलेंगे। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अरबी-फारसी, उर्दू विश्वविद्यालय शैक्षिक सत्र-2014 से पीएचडी शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने पिछले साल से ही कई रेग्युलर और प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू की थी। पिछले साल विश्वविद्यालय ने अपने यहां बीए, एमए के विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू किए।
विज्ञापन
एक कदम आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय अब पीएचडी प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है।
विश्वविद्यालय अपने यहां इस साल से उर्दू, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, गृह विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, शारीरिक शिक्षा से शुरू करेगा।
इसके अलावा पत्रकारिता एवं जनसंचार, कंप्यूटर एप्लीकेशन और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषयों में पीएचडी शुरू करने की घोषणा की है। इन विषयों में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया का निर्धारण जल्द ही किया जाएगा।
सेमेस्टर परीक्षा की तिथियों में बदलाव
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में होने वाली सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं की तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है।
आठ मई को प्रस्तावित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म, कॉमर्स, होम साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा स्थगित हो गई है।
इन विषयों की परीक्षा अब दो जून को होगी। 10 मई को प्रस्तावित उर्दू की परीक्षा अब चार को होगी।
यह जानकारी विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।