फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Phd Degree Holder may Apply of Lecturership

लेक्चरर बनने के इच्छुक Phd धारकों के लिए खुशखबरी

Tue, 10 Jun 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jun 2014 10:01 AM IST
विज्ञापन
Phd Degree Holder may Apply of Lecturership

हरियाणा में सहायक लेक्चरार की भर्ती के लिए अब सभी पीएचडी धारक आवेदन कर सकेंगे, लेकिन एक हफ्ते के भीतर। इसके बाद समयावधि में वृद्धि नहीं की जाएगी, क्योंकि राज्य में अध्यापकों की कमी है और भर्ती करनी जरूरी है।

विज्ञापन


यह आदेश हाईकोर्ट के जस्टिस महेश ग्रोवर एवं जस्टिस जसपाल सिंह ने सुमित्रा बिश्नोई द्वारा दायर याचिका का निपटारा करते हुए सोमवार को दिया।

केवल नेट पास उम्मीदवारों को माना था पात्र

Phd Degree Holder may Apply of Lecturership

याचिका में कहा गया था कि हरियाणा लोकसेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा भर्ती किए जाने वाले सहायक लेक्चरार में पहले केवल नेट पास उम्मीदवारों को ही योग्य माना गया था, चूंकि यूजीसी के नियमानुसार पीएचडी होल्डरों को सहायक लेक्चरार भर्ती में आवेदन के लिए नेट पास होने की जरूरत नहीं है, इसलिए राजीव एवं अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्हें भी आवेदन करने की छूट मिले।

हाईकोर्ट ने फरवरी में आयोग को निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ताओं को आवेदन की छूट दी जाए। याचिकाकर्ताओं को 10 दिन में आवेदन करने को कहा गया था।

सुमित्रा बिश्नोई ने याचिका में कहा है कि आयोग केवल उस वक्त के याचिकाकर्ताओं के आवेदन ही स्वीकार कर रहा है, सभी पीएचडी होल्डर्स के नहीं। चूंकि पीएचडी होल्डर आवेदन के लिए योग्य हैं, इसलिए सभी को मौका दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के बारे में किया जाए जागरूक

Phd Degree Holder may Apply of Lecturership

हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा है कि हालांकि इससे पहले एक अन्य याचिका में आवेदन की समयावधि बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन डिवीजन बेंच द्वारा यह खारिज कर दी गई, लेकिन आयोग द्वारा भर्ती की प्रक्रिया में समय लग रहा है और 10 जून तक आवेदन करने की तिथि है, इसलिए सभी पीएचडी धारकों को आवेदन का मौका करने के लिए आवेदन की अवधि एक हफ्ता आगे बढ़ाई जाए।

सरकारी वकील को निर्देश की कॉपी थमाते हुए हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि इस आदेश के बारे जागरूक किया जाए, ताकि कोई पीएचडी धारक आवेदन करने का मौका से चूक न जाएं। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके बाद आवेदन की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed