{"_id":"39b71d3eae77af20c3593d9fd4ac400b","slug":"phd-admission-in-lu-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलयू में आज होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एलयू में आज होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2013 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में पीएचडी कोर्सेज में दाखिले के लिए छह कोर्सों में गुरुवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इन कोर्सों में ओपन कैटेगरी की सीटों के मुकाबले जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) पास स्टूडेंट अधिक हैं।
एलयू के प्रवेश समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि परीक्षा दो शिफ्टों में होगी।
पहली शिफ्ट में सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक मानव विज्ञान, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, वूमेन स्ट्डीज और बॉयोकेमेस्ट्री की परीक्षा होगी।
इसके बाद सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक लॉ, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगा। यह प्रवेश परीक्षा केमेस्ट्री विभाग की न्यू बिल्डिंग में होगी।
प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा और इसमें पास अभ्यर्थी 26 से 29 अक्तूबर तक फीस जमा कर सकेंगे।
वहीं, कुछ ऐसे विषय जिसमें पीएचडी की सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास स्टूडेंट बहुत कम हैं। उन्हें मेरिट के आधार पर सीधे दाखिला दिया गया है।
ऐसे अभ्यर्थी भी 26 से 29 अक्तूबर तक फीस जमा करेंगे। यह अभ्यर्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में ऑनलाइन बैंक चालान और क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भी जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रो. खरे ने बताया कि कुछ विषयों में सीटों के मुकाबले जेआरएफ पास स्टूडेंट बहुत अधिक संख्या में हैं, लेकिन इनकी प्रवेश परीक्षा फेज दो में नॉन जेआरएफ पास स्टूडेंट, जिसमें नेट, पीजी और एमफिल स्टूडेंट शामिल हैं। उनके साथ करवाई जाएगी।
विज्ञापन
यह परीक्षा नवंबर के मध्य में करवाई जाएंगी। वहीं, नॉन जेआरएफ स्टूडेंट के लिए पीएचडी के फॉर्म 31 अक्तूबर से एलयू की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर ऑनलाइन होंगे।