{"_id":"af523930e3cd023349690c98c4f150f9","slug":"petrol-diesel-and-gas-will-run-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो जी, इन्होंने बना दी गैस से चलने वाली बाइक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
लो जी, इन्होंने बना दी गैस से चलने वाली बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़।
Updated Sat, 22 Mar 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज लांडरां के तीन मेकेनिकल इंजीनियरिंग थर्ड ईयर छात्र अनमोल, रोनित और अखिल ने 170 सीसी की मल्टी फ्यूल मोटरसाइकिल बर्नाई है, जो पेट्रोल के साथ साथ डीजल, केरोसिन और गैस से भी चलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी इस इनोवेटिव बाइक को शनिवार को पेक फेस्ट ‘वियोम’ में पेश किया। अभी हाल ही में इन विद्यार्थियों ने इस बाइक को पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की ओर से आयोजित नेशनल कंपीटिशन में पेश किया था, जहां इसे पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
पेट्रोल के बढ़ते दामों देगी टक्कर
बाइक डिजाइनर विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने पेट्रोल के बढ़ते दाम की वजह से यह बाइक बनाई है। अभी यह बाइक मेनुअल है, जिसमें इंजन के पास फ्यूल टंक लगा है, इसमें एलपीजी गैंस सिलेंडर लगाया गया है, साथ ही केरोसिन और डीजल डालने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
बाइक में चारों की एक टेप है, जिसको बंद करने पर या चलाने पर बाइक उसी साधन से चलेगी। छात्रों ने बताया कि कॉलेज के एचओडी राधेश्याम और प्रोफेसर भूपिंदर सिंह की मदद और आइडिया से बाइक बर्नाई गई है।
छात्र अनमोल ने बताया कि यह बाइक चार साधन से चलने के कारण थोड़ी सी वाईब्रेट होती है। लेकिन यह आम बाइक की तरह सड़क पर उसी रफ्तार से दौड़ती है जैसी सामान्य बाइक।
ये है बाइक की खासियत
इंजन टाइप: दो स्टॉक
लेंथ: 2245 एमएम
हाइट: 1310 एमएम
ब्रेकर्स: 180 एमएम ड्रम ब्रेेकर्स
वेट: 143 केजी डाई और 153 केजी वैट
पावर: 39बीएचपी
कूलिंग: एसी