फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   orientation programme in delhi university

डीयू में दाखिलों के बीच ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू

Sat, 19 Jul 2014 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 19 Jul 2014 03:47 AM IST
विज्ञापन
orientation programme in delhi university

डीयू में दाखिलों का दौर जारी और नए सत्र की शुरुआत सोमवार से होनी है। इस बीच कॉलेजों में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का दौर भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को हंसराज, शहीद भगत सिंह, दयाल सिंह और भगिनी निवेदिता जैसे कॉलेजों में छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किए गए।

नए छात्रों के लिए यह प्रोग्राम काफी महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इसके जरिए छात्र कॉलेज से लेकर शिक्षकों तक से परिचित होते हैं। आने वाले दो दिन कॉलेजों में ओरिएंटेशन के नाम ही रहेंगे।
विज्ञापन


स्कूल की सीढ़ी को पार कर छात्र कॉलेज आते हैं तो वह वहां के माहौल से बिल्कुल अनजान होते हैं। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में प्रिंसिपल और शिक्षक छात्रों को सभी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। शुक्रवार को हंसराज कॉलेज में हुए ओरिएंटेशन प्रोग्राम में छात्रों को कक्षाओं से परिचित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रिंसिपल ने छात्रों को कॉलेज से संबंधित हर छोटी-बड़ी जानकारी दी। वहीं नए छात्रों के स्वागत में छात्र संगठनों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। नए छात्रों का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया गया। दयाल सिंह, शहीद भगत सिंह और भगिनी निवेदिता कॉलेज में भी कुछ ऐसा ही हुआ।


इसके अलावा कॉलेजों में गठित एंटी रैगिंग कमेटी की जानकारी दी गई। छात्रों को रैगिंग की घटना बिल्कुल न सहने और तुरंत इस बात की जानकारी कॉलेज अधिकारियों को देने की सीख दी गई।

महाराजा अग्रसेन और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में शनिवार को ओरिएंटेशन होगा। वहीं नए सत्र वाले दिन 21 जुलाई को मिरांडा, आईपी, वेंकटेश्वर, रामजस, लेडी श्रीराम, गार्गी, कमला नेहरू कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में छात्रों को ओरिएंटेशन आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed