{"_id":"1f31efe0951e74e9619397807668a6e1","slug":"oracle-engineer-will-teach-the-teachers-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑरेकल के इंजीनियर सिखाएंगे इंजीनियरिंग के हुनर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ऑरेकल के इंजीनियर सिखाएंगे इंजीनियरिंग के हुनर
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2013 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ्टवेयर व हार्डवेयर क्षेत्र की कंपनी ऑरेकल ने प्रदेश के विद्यालयों, व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अपना कंप्यूटर साइंस पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने अपने ट्रेन द ट्रेनर कार्यक्रम को शिक्षण संस्थाओं में लागू करने के लिए प्रदेश सरकार से सहयोग मांगा है।
ऑरेकल एजुकेशनल इनिशिएटिव के निदेशक अजय कपूर ने सोमवार को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास से मुलाकात की।
कपूर ने बताया कि ऑरेकल कंप्यूटर साइंस में तीन स्तर पर प्रशिक्षण देगा। पहले स्तर पर ‘इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर साइंस’ कोर्स में विषय से जुड़ी प्रारंभिक जानकारी नि:शुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
द्वितीय स्तर पर ‘एडवांस कंप्यूटर साइंस’ तकनीकी शिक्षण संस्थाओं व डिग्री कालेजों के लिए होगी। तृतीय स्तर पर ‘बिजनेस एप्लीकेशंस ऑफ कंप्यूटर साइंस’ होगा। यह एमबीए व पीजी स्तर का होगा।
विज्ञापन
आईआईडीसी ने कहा,नोएडा के चार इंटर कालेजों व गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के प्रथम स्तर के पाठ्यक्रम को जल्दी ही लागू किया जाएगा।
बैठक में मौजूद माध्यमिक, तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा के अधिकारियों को भी उन्होंने ऑरेकल के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्रस्ताव का लाभ उठाने का सुझाव दिया।
प्रमुख सचिव ने कहा कि प्रस्तावित आईटी सिटी व आईटी पार्क को इससे अच्छा मानव संसाधन व रोजगार मिल सकेगा।