फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Open board students check website

ओपन बोर्ड के छात्र जरूर पढ़ें ये खबर

Sun, 23 Feb 2014 04:19 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 23 Feb 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
Open board students check website

अगर आप हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के ओपन स्कूल से 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं देने वाले हैं, तो बोर्ड की वेबसाइट अवश्य देख लें। कहीं ऐसा न हो कि आपकी पात्रता ही रद्द हो जाए।

विज्ञापन


जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी एवं जरूरी दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, उनके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। परीक्षाएं मार्च-अप्रैल में होनी हैं। ऐसे परीक्षार्थियों को संबंधित दस्तावेज तुरंत जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन


ऐसा नहीं करने पर छात्रों की पात्रता रद्द कर दी जाएगी। परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। इस तरह के छात्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात की जानकारी बोर्ड प्रवक्ता मीनाक्षी शारदा ने दी है। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने जन्मतिथि की सत्यापित प्रति अपने-अपने अध्ययन केंद्र पर जमा नहीं करवाई है, वह तुरंत जमा करवाएं।


जिन परीक्षार्थियों ने अपने अध्ययन केंद्रों पर असाइनमेंट जमा करवा दिया है, वह बोर्ड की वेबसाइट से परीक्षा पत्र निकलवाकर अपने अध्ययन केंद्र पर संयोजक से प्रमाणित करवाते हुए जमा करवाएं। परीक्षा में बैठने के लिए परीक्षा पत्र जमा करवाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed