फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only online admission in colleges in July 2015 session

सरकारी कॉलेजों में दाखिले से जुड़ी बेहद अहम खबर

Fri, 23 Jan 2015 03:06 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Jan 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
Only online admission in colleges in July 2015 session

जुलाई 2015 सत्र से सभी सरकारी कॉलेजों की कक्षाओं में दाखिले के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शहर के 5 सरकारी कालेज में हर साल 15 से 20 हजार स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला लेते हैं।

विज्ञापन


डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने 2014 सत्र में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले ही ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। यह प्रयोग काफी सफल रहा। इसके बाद विभाग ने अगले सत्र से ग्रेजुएशन के दूसरे और तीसरे वर्ष में भी दाखिले की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसमें स्पिक और सी डैक की मदद ली जा रही है। एक बार ऑनलाइन आवेदन के बाद स्टूडेंट्स की डिग्री मिलने तक पूरा रिकार्ड कालेज के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉस्पेक्टस का खर्च होगा कम
सरकारी कालेजों में हर साल दाखिले के समय 15 हजार से अधिक प्रॉस्पेक्टस की प्रिंटिंग कराई जाती है। ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग प्रॉस्पेक्टस की प्रिंटिंग बंद कर देगा। स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर ही एडमिशन संबंधी पूरी जानकारी मिलेगी। दाखिले के लिए कॉमन वेबसाइट तैयार की जाएगी। जिसे संबंधित कालेजों की वेबसाइट से भी लिंक किया जाएगा।

स्मार्ट कार्ड से भी जमा होगी फीस

Only online admission in colleges in July 2015 session

सरकारी कालेजों में स्टूडेंट्स को अब फीस जमा करने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। शहर के ई संपर्क केंद्र पर फीस जमा करने की सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है।

डायरेक्टर हायर एजुकेशन अब स्टूडेंट्स को स्मार्ट कार्ड या डाक घर से फीस जमा करने की सुविधा देने पर काम कर रहे हैं। पीयू प्रशासन ने कुछ समय पहले ही यह सुविधा शुरू की है।  

स्टूडेंट का रिकार्ड होगा ऑनलाइन
स्मार्ट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी कॉलेज स्टूडेंट्स का भी पूरा रिपोर्ट कार्ड ऑनलाइन होगा। स्टूडेंट्स की अटेंडेंस से लेकर इंटरनल असेसमेंट और अन्य जानकारी ऑनलाइन होगी। कॉलेज वेबसाइट से इस सिस्टम को जोड़ा जाएगा। सभी स्टूडेंट्स को ऑनलाइन अकाउंट नंबर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स का रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को ई-मेल या एसएमएस से भेजने का प्रपोजल भी तैयार किया जा रहा है।
 
संदीप हंस, डायरेक्टर हायर एजुकेशन, यूटी ने बताया ‌कि अगले सेशन से सभी सरकारी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी जाएगी। दूसरे और तीसरे वर्ष के स्टूडेंट्स भी ऑनलाइन ही आवेदन करेंगे। स्टूडेंट्स को अब फार्म जमा करने के लिए अलग-अलग कालेजों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed