{"_id":"f470262d08a48d67196bb2dab3f0ffcf","slug":"only-15-percent-vatage-on-pg-interview-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: अब नहीं मिलेगा 15 अंक से ज्यादा वेटेज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU: अब नहीं मिलेगा 15 अंक से ज्यादा वेटेज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 16 Feb 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी में आगामी सत्र के लिए मार्च से शुरू होने वाली पीजी कोर्स की दाखिला प्रक्रिया में विभाग और संकाय एंट्रेस टेस्ट के अलावा इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन को 15 फीसदी से अधिक महत्व नहीं देंगे।
विज्ञापन
विभागों और संकायों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह इन नियमों का पालन करें। अभी तक इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के लिए 15 से 25 अंक निर्धारित किया जाता था।
विज्ञापन
डीयू रजिस्ट्रार अलका शर्मा ने कहा है कि विभाग और संकाय एंट्रेस टेस्ट के लिए बहुविकल्पीय उत्तर वाले प्रश्नों को शामिल कर सकते हैं या फिर विस्तार से दिए उत्तर दिए जाने की व्यवस्था कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और नॉन कॉलिजिऐट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड अपने स्तर पर विश्वविद्यालय प्रशासन के नियमों के मुताबिक पीजी कोर्स में एडमिशन करेंगे। इसके साथ ही रजिस्ट्रार ने यह भी कहा कि इस बार दाखिला संकाय के स्तर पर जारी होगा।
इसलिए इसकी एक प्रति छात्रों को डीयू की वेबसाइट के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग और संकायों को इस प्रति को 20 फरवरी तक यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंर्फोमेशन एंड कम्यूनिकेशन तक पहुंचाने को कहा है।