फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   Online verification of documents in DAV college

DAV कॉलेज में होगा ऑनलाइन वेरिफिकेशन

Thu, 03 Jul 2014 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 03 Jul 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
Online verification of documents in DAV college

फरीदाबाद के डीएवी कॉलेज में बृहस्पतिवार को कट ऑफ लिस्ट आने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौरान छात्रों को बड़ी राहत देते हुए कॉलेज ने पहली बार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है।

विज्ञापन


ऐसे में प्रवेशार्थियों को सैकड़ों छात्रों के बीच नाम तलाशने और घंटों वेरिफिकेशन के लिए लाइन में लगने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। प्रॉस्पेक्टस (यूनीकोड) नंबर बताकर वह ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन करा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रवेश के लिए कॉलेज आने वाले छात्रों को सिर्फ प्रॉस्पेक्टस नंबर बताना होगा। एडमिशन सेल में एक क्लिक पर आवेदकों की पूरी जानकारी सामने होगी। उसके बाद न तो कट ऑफ लिस्ट में अपना नाम तलाशने में छात्रों का समय बर्बाद होगा और न ही कागजी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में प्रबंधन को घंटों लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, दाखिले के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्रों का डाटा सिस्टम में अपडेट कर दिया गया है। सुबह कट ऑफ लिस्ट जारी होते ही आवेदकों को एसएमएस के जरिये इसकी सूचना मिल जाएगी।

एडमिशन इंचार्ज डॉ. सुनीति आहुजा ने बताया कि 17 कोर्स के लिए कट ऑफ जारी होगी। ऐसे में ऑनलाइन डाटा के कारण सूची में सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच नाम तलाशने की जगह एक क्लिक पर ही जानकारी मिल जाएगी।


इतना ही नहीं फीस जमा कराने के बाद छात्रों को तत्काल रोल नंबर सहित दूसरी जानकारी भी एसएमएस के जरिये मिल जाएगी। प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों को एकनॉलेजमेंट स्लिप, दसवीं-बारहवीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, करैक्टर सर्टिफिकेट, आईडी और एड्रेस प्रूफ के साथ कॉलेज आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed