{"_id":"9007485898d26de3d6b2cde8a28b20e0","slug":"online-roll-number-from-today-for-pu-undergraduate-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं के लिए आज से ऑनलाइन रोल नंबर ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं के लिए आज से ऑनलाइन रोल नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Mar 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) की अप्रैल-2014 से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए बुधवार से रोल नंबर मिलने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
पीयू पहली बार अंडर ग्रेजुएट स्तर पर ऑनलाइन रोल नंबर (एडमिट कार्ड) जारी करने जा रहा है। पीयू ने आगामी परीक्षाओं में डाक से रोल नंबर भेजने की प्रक्रिया को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
इस साल पीयू से अंडर ग्रेजुएट स्तर पर 3 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से अंडर ग्रेजुएट स्तर पर रेगुलर, कंपार्टमेंट और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग(पत्राचार) के तहत डिग्री करने वाले सभी विद्यार्थियों को पीयू की वेबसाइट से रोल नंबर डाउनलोड करने की सुविधा देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
छात्र रोल नंबर पीयू वेबसाइट www.puchd.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीओई प्रो.परविंदर सिंह के अनुसार वेबसाइट से स्कैन रोल नंबर डाउनलोड करने के बाद एग्जाम सेंटर पर विद्यार्थियों को अपने साथ अपना आईकार्ड साथ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन
रोल नंबर के लिए दो दिन स्पेशल हेल्प डेस्क
सीओई प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार वैसे तो सभी विद्यार्थियों को रोल नंबर वेबसाइट से ही मिल जाएंगे। लेकिन विद्यार्थियों की किसी भी दिक्कत को हल करने के लिए दो दिन (26 और 27 मार्च) को पीयू में स्पेशल हेल्प डेस्क भी लगाया जाएगा।
पीजी के लिए 25 तक आवेदन
पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर परीक्षाओं में अपीयर होने के लिए 25 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। प्राइवेट कैंडीडेट के तौर पर 30 हजार के करीब विद्यार्थियों ने इस साल आवेदन किया है।