{"_id":"61853892599ea4b620176374af9b7929","slug":"online-registrations-in-ccsu-till-6-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: 6 जुलाई तक है रजिस्ट्रेशन का मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीसीएसयू: 6 जुलाई तक है रजिस्ट्रेशन का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 01 Jul 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) के कॉलेजों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
30 जून को खत्म होने वाले ऑनलाइन आवेदन अब 6 जुलाई तक जारी रहेंगे। सैकड़ों कॉलेजों को सालाना मान्यता न मिलने और आवेदन का आंकड़े हर रोज तेजी बढ़ने के कारण रजिस्ट्रेशन जारी रखने का फैसला किया गया है।
दरअसल, सीसीएसयू के संट्रलाइज्ड एडमिशन सिस्टम के तहत यूजी कोर्सों में सवा लाख छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, जिनमें से लगभग एक लाख 22 हजार छात्र एप्लीकेशन फॉर्म भी सब्मिट कर चुके हैं।
विज्ञापन
दाखिले के लिए एक लाख 38 हजार के आसपास ई-कूपन जनरेट किए जा चुके हैं। उम्मीद है कि शहर के एकमात्र डिग्री कॉलेज में बीकॉम के लिए दस गुना तक ज्यादा फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
दाखिले की राह मुश्किल
बीएससी कोर्सों में दाखिले की राह बेहद मुश्किल नजर आने लगी है। सीसीएसयू के कॉलेजों में बीएससी की सीटों से सात गुना तक ज्यादा आवेदन हो चुके हैं जबकि सीटों के दोगुना से ज्यादा छात्र एप्लीकेशन फॉर्म सब्मिट कर चुके हैं। बीकॉम में भी सीटों से पांच गुना ज्यादा तक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। जबकि सीटों से दोगुना छात्र एप्लीकेशन फॉर्म दे चुके हैं।
डीयू की कटऑफ से बढ़ेंगे आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की कटऑफ सोमवार को घोषित हो गई। ज्यादातर कॉलेजों की कटऑफ पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है। ऐसे में स्थानीय और दिल्ली के छात्रों को दाखिले के लिए सीसीएसयू के कॉलेजों में दाखिला का विकल्प भरना पड़ेगा। डीयू की मेरिट का असर स्थानीय कॉलेजों की कटऑफ पर भी पड़ेगा। हर साल की इस बार भी कॉमर्स और मैथ की कटऑफ छात्रों के दाखिले में मुश्किल खड़ी करेगी।