फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online News Portal for Students for Board Exam Preparation

स्टूडेंट्स को यहां मिलेंगे बोर्ड एग्जाम के लिए नोट्स

Tue, 10 Feb 2015 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Feb 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
Online News Portal for Students for Board Exam Preparation

बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को नोट्स चाहिएं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। बोर्ड एग्जाम की तैयारी में जुटे सैकड़ों स्कूली स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा विभाग के कंप्यूटर टीचर्स द्वारा पोर्टल तैयार गया गया है। वह काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।

विज्ञापन

स्टूडेंट्स सैंपल पेपर से लेकर विभिन्न विषयों के ऑनलाइन लेक्चर को भी वेबसाइट पर सुन रहे हैं।

करीब सात हजार स्टूडेंट्स को इसका लाभ मिल रहा है। सेक्टर-23 ए स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीचर्स अजय गौड़ और पूनम तपरियाल ने मई 2014 में ई-वर्चुअल गुरु डॉट कॉम वेबसाइट (पोर्टल) शुरू किया था। डीपीआई कमलेश कुमार ने पोर्टल का उद्घाटन किया था। स्कूली स्टूडेंट्स से जुड़ी हर जानकारी इस पोर्टल पर अपडेट है।
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर मिलेंगे ई-नोट्स

Online News Portal for Students for Board Exam Preparation

टीचर अजय गौड़ ने बताया कि वेबसाइट पर पांच से 12वीं क्लास के ऑनलाइन नोट्स उपलब्ध कराए गए हैं। सीबीएसई की ई-बुक्स भी अपलोड कर दी गई हैं। बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर टीचर्स द्वारा तैयार किए गए हैं।

200 से अधिक सैंपल पेपर अपलोड किए जा चुके हैं। 60 से 70 टीचर्स इस काम में सहयोग दे रहे हैं। अजय के अनुसार, वेबसाइट पर टीचर्स द्वारा क्लास में पढ़ाए जाने वाले चैप्टर की वीडियो भी अपलोड की जा रही है। अभी तक एक लाख से अधिक स्टूडेंट्स और अभिभावक इस वेबसाइट को देख चुके हैं। 

एग्जाम संबंधी तमाम अपडेट्स भी मिलेंगे

Online News Portal for Students for Board Exam Preparation

वेबसाइट पर 12वीं के बाद स्टूडेंट्स के लिए कैरियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में भी विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। स्कूली स्टूडेंट्स का वोकेशनल कोर्स की तरफ अधिक झुकाव है। स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त होने के टिप्स भी दिए गए हैं और एजुकेशन संबंधी सभी अपडेट भी मौजूद हैं।

वेबसाइट को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। वीडियो लेक्चर भी पसंद किए जा रहे हैं। पोर्टल का लिंक शिक्षा विभाग की वेबसाइट के साथ जोड़ने के लिए अनुमति मांगी गई है। भविष्य में इसे और जानकारीवर्धक बनाने की कोशिश की जा रही है।
- अजय गौड़, वेबसाइट फाउंडर एवं सेक्टर-23 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंप्यूटर टीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed