{"_id":"187f12c669c5925982f9f784d715c4d7","slug":"online-application-starts-today-in-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कॉलेजों में आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू
ब्यूरो/अमर उजला, गुड़गांव
Updated Sun, 15 Jun 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आईडी जारी की है।
विज्ञापन
हालांकि आवेदन प्रक्रिया रविवार को शुरू होने की वजह से इसका लाभ छात्रों को नहीं मिलेगा। क्योंकि विभाग ने घोषणा कर दी है कि हर दिन केवल सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक ही हेल्पलाइन नंबर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
कॉलेज में भी सोमवार से शुक्रवार तक हेल्प डेस्क काम करेगी। कॉलेजों में छुट्टी होने की वजह से शनिवार को लाभ नहीं मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: CCSU: प्रवेश प्रक्रिया 16 जून से होगी शुरू
विज्ञापन
गौरतलब है कि कॉलेजों के कंप्यूटर लैब को हेल्प डेस्क के रूप में तब्दील कर दिया गया है। जहां कंप्यूटर शिक्षक कॉलेज पहुंचने वाले छात्रों की मदद करेंगे।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी हिदायत में आवेदकों से कहा है कि आवेदन करने से पहले अपनी ईमेल आईडी जरूर बना लें। साथ ही फोटो और हस्ताक्षर का स्कैन कर जेपीईजी फॉर्मेट में सेव रखें। ताकि फॉर्म भरने में कोई दिक्कत नहीं आए। इसी को देखते हुए कॉलेजों में स्कैनिंग का भी इंतजाम किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
-उच्चतर शिक्षा विभाग की वेब पोर्टल www.higherhryedu.com पर जाएं।
-बायीं ओर दिए गए ऑनलाइन एडमिशन लिंक पर क्लिक करें।
-दी गई गाइडलाइन को पढ़कर कन्टीन्यू पर क्लिक करने के बाद यूनिवर्सिटी का नाम आएगा।
-यूनिवर्सिटी के नाम पर क्लिक कर यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस मिल जाएगा। जिसे डाउनलोड कर सकते हैं
-इसके नीचे दिए गए कन्टीन्यू बटन पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा
-जिसमें यूनिवर्सिटी क्लिक करने के बाद कॉलेज बटन शुरू हो जाएगा और कॉलेज के नाम का चयन करने के बाद आवेदकों को अपनी जानकारी देनी होगी
-आवेदन करने से पहले आवेदक अपना फोटो, हस्ताक्षर और दसवीं व 12वीं कक्षा के अंकों को तैयार रख लें
-फॉर्म सही तरह से भरने के बाद नीचे सबमिट का बटन है। इस पर क्लिक करेंगे तो दो ऑप्शन एडिट और सबमिट आएंगे।
-अगर फॉर्म गलत भरा गया है तो एडिट पर क्लिक कर सुधारा जा सकता है।
-इन्हें ठीक करने के बाद अब सबमिट पर क्लिक करें।
-इसे क्लिक करते ही कुछ पलों में आवेदक का नाम, फॉर्म नंबर और एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
-कंप्यूटर जेनरेटेड फॉर्म प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।