फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online Application for Admission in Chandigarh Govt Colleges

सरकारी कॉलेजों में दाखिले को ऑनलाइन आवेदन

Mon, 09 Jun 2014 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Jun 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
Online Application for Admission in Chandigarh Govt Colleges

शहर के 5 सरकारी कालेजों में अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं में दाखिले के लिए आज से डायरेक्टर हायर एजूकेशन की ओर से ऑनलाइन एडमिशन की वेबसाइट लांच की जाएगी। वीरवार को ऑनलाइन वेबसाइट को फाइनल अप्रूवल मिल गई है। आवेदन के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। दाखिला कंफर्म होने पर ही संबंधित कालेज 200 रुपये प्रोसेसिंग फीस चार्ज करेगा। स्पिक की ओर से वेबसाइट तैयार की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर-32 स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश में भी दाखिला ऑनलाइन होगा। 12 हजार के करीब विद्यार्थियों को सरकारी कालेज में दाखिला दिया जाएगा। विद्यार्थियों को आवेदन फार्म और प्रास्पेक्टस इस बार बिल्कुल निशुल्क मिलेंगे और दोनों ही वेबसाइट से अपलोड किए जा सकेंगे। सभी कालेज का ज्वाइंट प्रॉस्पेक्टस इस साल जीसी-46 द्वारा तैयार किया गया है।
विज्ञापन


स्टूडेंट कैसे कर सकेंगे आवेदन
आवेदन करने के लिए वेबसाइट www.dhechd.org पर लॉगइन करना होगा। इसमें सभी 5 कालेज और आरआईई-32 के लिंक दिए जाएंगे। विद्यार्थी लिंक से किसी भी कालेज में ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन चुन सकते हैं। फार्म पूरा होने पर उसका प्रिंट 27 जून तक संबंधित कालेज में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए प्रथम वर्ष में फोटोकॉपी काउंसिलिंग के दिन पेश करनी होगी। ऑनलाइन आवेदन फार्म में पूरी जानकारी के अलावा स्टूडेंट फोटो के अलावा पहली बार फैमिली फोटो भी अपलोड करनी होगा। अधिकारियों के अनुसार फैमिली फोटो का डाटा होने से पेरेंट्स आदि को बुलाने पर विद्यार्थी किसी व्यक्ति को कालेज या विभाग में पेश नहीं कर सकेंगे।

बीसीए और बीबीए में 27 तक आवेदन
सरकारी कालेजों में बीबीए और बीसीए के लिए भी ऑनलाइन आवेदन होंगे। बीसीए की सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग की जिम्मेदारी जीसी-46 को दी गई है। बीबीए की काउंसिलिंग गवर्नमेंट कालेज ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट सेक्टर-42 करेगा। प्रथम वर्ष में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को इन कालेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दोनों कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून रखी गई है। आवेदन फार्म की प्रिंट कॉपी और डॉक्यूमेंट 27 जून तक संबंधित कालेज में जमा करने होंगे।

6 टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर और हेल्प डेस्क पर जानकारी
डीएचई ने सभी कालेज के लिए एक-एक टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर शुरू देने का फैसला लिया है। प्रत्येेक कालेज के एक शिक्षक की जिम्मेदारी हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल को अटेंडे करना रहेगा। अगले हफ्ते तक हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिए जाएंगे।

कालेज हेल्पडेस्क पर भी आवेदन की सुविधा
डीएचई संदीप हंस ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन सिस्टम पहली बार शुरू किया जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक कालेज में हेल्पडेस्क स्थापित किया जाएगा। दो शिक्षकों की ड्यूटी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी देने के लिए लगाई जाएगी। विद्यार्थियों को कालेज की कंप्यूटर लैब से भी आवेदन फार्म भरने में मदद की जाएगी।


दाखिले का संभावित शेड्यूल
27 जून तक ऑनलाइन आवेदन
3-4 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
5 जुलाई को फाइनल मेरिट लिस्ट
7 जुलाई से कालेजों में काउंसिलिंग और दाखिला प्रक्रिया शुरू

पहली बार ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जा रहा है। 7 जून से अंडर ग्रेजुएट स्तर के विद्यार्थी वेबसाइट पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग की ओर से इसकी तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को इस संबंध में अखबारों के माध्यम से ऐड भी दी जा रही है।
संदीप हंस (डायरेक्टर हायर एजूकेशन चंडीगढ़)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed