फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online admission in first year in haryana colleges

फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए राहत भरी खबर

Wed, 29 Apr 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 29 Apr 2015 02:51 PM IST
विज्ञापन
online admission in first year in haryana colleges

प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इस बार सिर्फ फर्स्ट ईयर के ही विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश होंगे। शेष के प्रवेश ऑटो अपडेट कर दिए जाएंगे। वहीं, ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया सेंट्रलाइजड ही रहेगी। इसकी पॉवर शिक्षा निदेशालय के पास ही रहेगी।

विज्ञापन


पंचकूला में मंगलवार को हुई बैठक में पं. नेकीराम कॉलेज और प्रदेश के अन्य कॉलेजों केप्रस्ताव को नकार दिया गया। हालांकि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत पिछले वर्ष आई परेशानियों को दूर करने का रास्ता जरूर निकाला गया। 
विज्ञापन


कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर पंचकूला सेक्टर एक में मंगलवार को बैठक हुई। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हायर एजुकेशन, विजयवर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा  की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पं. नेकीराम शर्मा कॉलेज सहित प्रदेश के कई कॉलेजों ने पिछले सत्र में आई परेशानियों का हवाला देते हुए सेंट्रेलाइजेशन को नकारते हुए कमांड कॉलेजों को ही देने की बात कही।

नेकीराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश श्योराण ने इसके लिए बकाया एक प्रस्ताव भी रखा, लेकिन इसे नकार दिया गया। बैठक में 103 राजकीय कॉलेजों के प्राचार्र्यों ने शिरकत की।

ये मिली राहत

प्राचार्य डॉ. श्योराण ने बताया कि फैसला लिया गया कि अब सिर्फ फर्स्ट ईयर (पहली बार ) में प्रवेश लेने वाले छात्रों को ही ऑनलाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा। जबकि सेकेंड और थर्ड ईयर के विद्यार्थियों को प्रक्रिया से छूट रहेगी। इनका डेटा पहले से ही मौजूद है। उनकेप्रवेश ऑटो अपडेट होंगे।


तबादला केसों में यह रहेगी व्यवस्था

यदि कोई छात्र किसी दूसरे कॉलेज से आएगा, उसके लिए भी विशेष प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऐसे छात्रों की जानकारी पहले निदेशालय भेजी जाएगी। वहां से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed