पीयू में एडमिशन की चाह रखने वाले छात्रों को भारी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) में स्टूडेंट्स को अब एडमिशन के लिए डिपार्टमेंट्स के चक्कर नहीं काटने होंगे। पीयू ने पूरी एडमिशन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की योजना बनाई है। नए सेशन से स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे।
पीयू में करीब 90 से अधिक डिपार्टमेंट्स के स्टूडेंट्स को इसका फायदा पहुंचेगा। इसके तहत सभी डिपार्टमेंट्स की सीटों की जानकारी पीयू की वेबसाइट पर आपलोड की जाएगी। साथ ही कितनी सीटें खाली और भरी हैं इसकी जानकारी भी ऑनलाइन ही मिलेगी। अभी तक स्टूडेंट्स केवल आनलाइन ही आवदेन करते थे।
लेकिन काउंसलिंग के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप में उपस्थित होना पड़ता था। ऐसे में एडमिशन प्रक्रिया भी लंबी खिंच जाती थी। पीयू में अभी 15 हजार से अधिक रेगुलर स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं और हर साल उनकी संख्या बढ़ रही है।
नहीं लगेंगी लंबी कतारें: अमूमन पीयू में एडमिशन या एग्जामिनेशन फार्म जमा करवाने के लिए लंबी कतारें लगी हैं। ऑनलाइन एडमिशन होने के बाद पीयू स्टूडेंट्स को इन कतारों से भी निजात मिल जाएगी। सीटों की अलाटमेंट भी ऑनलाइन ही होगी जोकि मैरिट के आधार पर होगी।
मैरिट के आधार पर ऑनलाइन होगी सीटों की अलाटमेंट
सीटों की अलाटमेंट भी ऑनलाइन ही होगी जोकि मैरिट के आधार पर होगी। वहीं, एडमिशन प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आएगी। इसका सबसे बड़ा फायदा पीयू के कर्मचारियों को होगा। उनका वर्क लोड काम हो जाएगा और समय की बचत भी होगी।
लाखों रुपये के पेपर की होगी बचत
आनलाइन एडमिशन के बाद फार्म की छपाई पर खर्च होने वाले पीयू के लाखों रुपए भी बचेंगे। कर्मचारियों को स्टूडेंट्स के रिकॉर्ड को फाइलों में नहीं ढूंढना पड़ेगा। सभी रिकार्ड एक क्लिक से कंप्यूटर पर मिल जाएगा।
प्रो. एके भंडारी डीयूआई, पीयू ने बताया कि नए सेशन से पूरी एडमिशन प्रक्रिया आनलाइन कर दी जाएगी। पीयू ने तैयारियां शुरू कर दी है। सभी डिपार्टमेंट्स का एडमिशन प्रोसेस या तो सेंट्रलाइज्ड होगा या अलग आनलाइन किया जाएगा। सीटों की पूरी जानकारी पीयू की वेबसाइट पर डाली जाएगी।