{"_id":"9c7e13d2c7eeb31342ae3116bc8e5e85","slug":"one-more-counselling-for-b-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड में प्रवेश के लिए होगी एक और काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएड में प्रवेश के लिए होगी एक और काउंसलिंग
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बीएड कॉलेजों की खाली सीटों को भरने के लिए शासन ने
विज्ञापन
एक और काउंसलिंग कराने का निर्देश जारी किया है। विशेष सचिव (उच्च शिक्षा)
निधि केसरवानी की ओर से इस आशय का पत्र छह सितंबर को जारी हुआ है।
सामान्य, पूल और विशेष काउंसलिंग के बाद भी बीएड की सीटें पूरी नहीं भर पाई थीं। स्व वित्तपोषित कॉलेज प्रबंधक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने बताया कि विशेष सचिव ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव को एक और काउंसलिंग कराने का पत्र भेजा है।
इसमें सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए अब तक प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों का पूल बनाकर एक सप्ताह के अंदर विशेष काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया है।
बीएड प्रवेश के राज्य समन्वयक प्रो. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि शासन का पत्र मिला था जिसका जवाब भेजा जा चुका है। विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए पत्र में जून से अब तक की काउंसलिंग प्रक्रिया से अवगत करा दिया गया है।
अब शासन की ओर से जैसा निर्देश प्राप्त होगा, वैसी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 30 अगस्त को समाप्त विशेष काउंसलिंग के बावजूद करीब 33 हजार सीटें खाली रह गई हैं।