फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   one form will be used in all colleges of delhi university

सवाल-जवाब: 'सभी कॉलेजों में मान्य होगा एक फॉर्म'

Tue, 01 Jul 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Jul 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
one form will be used in all colleges of delhi university

सवालः मेरे 12वीं में 85 फीसदी अंक हैं। क्या बीकॉम पास कोर्स में दाखिला हो जाएगा? -रितेश दिलशाद गार्डन

विज्ञापन

जवाब: डीयू में तीन वर्षीय कोर्स की वापसी के साथ बीकॉम पास कोर्स की वापसी हुई है। अगर आपके अंक किसी कॉलेज की कटऑफ में आएंगे तो दाखिला हो जाएगा।

सवालः
मैंने बीएमएस के लिए आवेदन किया था। 26 जून को एंट्रेस टेस्ट भी दिया। अब सुनने में आ रहा है कि बीएमएस समाप्त हो रहा है। मेरा दाखिला बीएमएस में होगा या किसी ओर कोर्स में? -आदित्य वर्मा

विज्ञापन

जवाब: बीएमएस के बदले बीबीई और बीबीए जैसे कोर्स में दाखिला होगा। एंट्रेस टेस्ट के नतीजे इन कोर्स पर भी मान्य होंगे।

सवालः मैंने पहले आवेदन नहीं किया था। क्या एक कॉलेज में भरा गया नया पंजीकरण फॉर्म केवल एक ही कॉलेज में चलेगा? -विकास सिंह
जवाब: पहले आवेदन करने से चूके छात्रों को भी नए सिरे से आवेदन करके दाखिला मिल सकता है। अगर छात्र के अंक कटऑफ के मुताबिक हैं तो वह कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकता है। इसके लिए पहले पंजीकरण फॉर्म (ओमएआर) भरना होगा। एक कॉलेज में भरा गया फॉर्म सभी कॉलेजों में मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: मेरे 80 फीसदी अंक हैं। क्या मैं पास कोर्स में दाखिला ले सकती हूं? -निधि कुमारी गाजियाबाद
जवाब: तीन वर्षीय डिग्री प्रोग्राम की वापसी से पास कोर्स की भी वापसी हुई है। लिहाजा अगर आपके किसी कॉलेज की कटऑफ में अंक आ रहे हैं तो पास कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed