फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers give demo class in schools

शिक्षा विभाग के अधिकारी सिखाएंगे गुरुजी को पढ़ाना

Sat, 23 Nov 2013 11:35 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sat, 23 Nov 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
officers give demo class in schools

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को गोसाईंगंज क्षेत्र के छह स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल से गायब दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन


शिक्षा के गिरते स्तर व शिक्षकों की उपस्थिति में कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने न्याय पंचायत और खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए स्कूलों में डेमो क्लास देकर पढ़ाने का सही तरीका बताएं।
विज्ञापन


पढ़ें- डिग्री कॉलेजों के गुरुजी को एरियर की किस्त जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशों में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी उन्होंने दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण चौरसिया ने शुक्रवार को गोसाईंगंज विकासखंड के प्रावि गोसाईंगंज, प्रावि अंसारी वार्ड, प्रावि अमेठी प्रथम, प्रावि अमेठी द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेठी प्रथम, पूर्व माध्यमिक अमेठी द्वितीय और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।


पढ़ें- पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम 26 को

निरीक्षण के दौरान स्कूलों में उन्हें विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो टीचर्स बिना सूचना के गायब थे। बीएसए ने दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

इसके बाद बीएसए ने गोसाईंगंज में खंड शिक्षा अधिकारी और न्याय पंचायत शिक्षा अधिकारियों की बैठक में शिक्षकों की कम उपस्थिति और शिक्षा के खराब स्तर पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने निर्देश दिया कि स्कूलों का निरीक्षण कर डेमो क्लास लें।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed