फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nursery admission lottery in delhi

नर्सरी दाखिला: लॉटरी बनी सिरदर्द, अभिभावकों ने किया चक्का जाम

Tue, 25 Feb 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Feb 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
nursery admission lottery in delhi

दिल्ली में नर्सरी में दाखिले के लिए विभिन्न स्कूलों में लॉटरी का दौर जारी है। लॉटरी कहीं अभिभावकों के लिए राहत ला रही हैं तो कहीं सिरदर्द भी बन रही है।

विज्ञापन


बच्चों का दाखिला होते न देख अभिभावक भी आपा खोने लगे हैं। ऐसे ही परेशान अभिभावकों ने दिल्ली के नामी स्कूल स्प्रिंगडेल्स पूसा रोड में हंगामा किया और चक्का जाम किया।
विज्ञापन


हंगामा इतना बढ़ा कि निदेशालय की ओर से मौजूद प्रतिनिधि अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी चित्रा गुप्ता ने लॉटरी ही रदद् कर दी।

43 सीटों के लिए पहुंचे चार हजार दावेदार

nursery admission lottery in delhi

स्प्रिंगडेल्स स्कूल पूसा रोड और कीर्ति नगर की शाखा में आर्थिक पिछड़े वर्ग की 26 और वंचित समूह की 17 सीटों के लिए लॉटरी होनी थी।

इतनी कम सीटों के लिए तीन से चार हजार अभिभावक पहुंच गए। पहले तो अभिभावकों की परेशानी कम सीटों को लेकर रही।

उसके बाद वे लॉटरी शुरू होने से पहले ही एक से छह किलोमीटर के दायरे में आने वाले बच्चों की एक साथ लॉटरी की मांग करने लगे।

उपराज्यपाल ने जारी की थी गाइडलाइंस

nursery admission lottery in delhi

स्कूल की प्रिंसिपल अमिता मूला वॉटल ने बताया कि उपराज्यपाल के निर्देश पर जारी गाइडलाइंस के तहत पहले एक किलोमीटर वालों को प्राथमिकता मिलेगी।

उसके बाद सीटें खाली रहने पर तीन किलोमीटर और उसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो छह किलोमीटर वालों को मौका देना है।

मंगलवार को होने वाली सामान्य वर्ग की लॉटरी को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। दूसरी ओर डीएवी श्रेष्ठ विहार में भी हंगामे की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed