{"_id":"697e952624e2953d379ecfff13c503b2","slug":"nsui-protest-againest-delay-in-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एनएसयूआई ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 20 May 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूजी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित करने में हो रही देरी के खिलाफ एनएसयूआई ने मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
इकाई अध्यक्ष हुक्म सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सेमेस्टर सिस्टम व रूसा के तहत दी गई परीक्षाओं और पुराने पेट्रन के तहत यूजी डिग्री कोर्स के परिणाम घोषित करने में देरी की जा रही है।
विज्ञापन
इससे छात्र परेशान है। उन्होंने कहा कि छात्र परिणाम को लेकर विवि संपर्क करे तो उन्हें जवाब तक नहीं मिल रहा है। एनएसयूआई ने कहा कि पीजी परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में भी कई कई माह की देरी हो रही है।
विज्ञापन
संगठन ने मांग उठाई है कि यूजी और पीजी कक्षाओं के परीक्षाओं का परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए। परिसर महासचिव अशोक सिंघानिया ने सीओई से परीक्षा परिणाम घोषित करने में पेश आ रही हर तरह की परेशानियों को दूर कर जल्द से जल्द रुके परिणाम को घोषित करने की मांग के साथ चेताया कि यदि परिणाम घोषित न किए गए तो एनएसयूआई विवि के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होगी।