{"_id":"8a95e2bf80c631f7d8d25113c843a2ca","slug":"now-you-can-get-your-result-on-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज! अब मोबाइल पर रिजल्ट देगा एचपीयू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गुड न्यूज! अब मोबाइल पर रिजल्ट देगा एचपीयू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 10 Apr 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विवि पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होने जा रहा है। परीक्षा परिणाम से लेकर हर जानकारी अब एक क्लिक पर मिलेगी। अगर आप चंबा के दूरदराज क्षेत्र में बैठे हैं और रिजल्ट का इंतजार है तो घबराने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम मोबाइल पर मिलेगा। इसके अलावा एचपीयू के हर कोर्स, डिग्री, फैकल्टी, स्पोर्ट्स एक्टिविटी सहित दूसरी जानकारियां ऑनलाइन मुहैया होंगी।
यह सब यूनिवर्सिटी वेब एनेबल्ड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के जरिये होगा। विवि के डीन प्लानिंग कार्यालय की ओर से डीआईटी की मदद से तैयार किए गए 3.69 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
50 लाख की पहली किश्त विवि को मिल गई है। प्रोजेक्ट पर जल्द काम भी शुरू हो जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने पर विश्वविद्यालय का हर कार्य कंप्यूटराइज्ड होगा।
हर विभाग में गठित होगी कमेटी
प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय की वित्त, परीक्षा शाखा, स्थापना शाखा सहित प्रशासनिक तथा आईटी विभाग के साथ ही स्टूडेंट रिकॉर्ड शाखा सहित हर विभाग के विशेषज्ञों की अलग से कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
तय किया जाना है कि किस तरह से विश्वविद्यालय के हर कार्य को कंप्यूटराइज्ड कर इसे इंटरनेट से जोड़ा जाए। कार्य पूरा होने पर विश्वविद्यालय से संबंधित हर वो जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
जिसकी छात्र को जरूरत होती है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की तर्ज पर विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध छात्रों को देश तथा विदेश के किसी भी कोने में बैठ कर हर वो जानकारी मिलेगी, जिसकी उसे जरूरत होगी।