फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now you can avail benefits of dual degree courses

लख्ानऊ में अब डुअल डिग्री कोर्स से संवारें कॅरिअर

Thu, 11 Jul 2013 11:39 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
now you can avail benefits of dual degree courses

बाबा साहेब भीमराब अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में अब डुअल डिग्री कोर्स से कॅरिअर बेहतर बनाया जा सकेगा। इस सत्र से बीबीएयू 48 इनोवेटिव और कंटेमप्रेरी कोर्सेज शुरू कर रहा है। इसमें डुअल डिग्री कोर्सेज भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इसमें एमए व एमएससी ह्यूमन एंड बायोस्फेयर प्रोग्राम के तहत दस विषयों में से किन्ही दो या तीन में एक साथ डिग्री ली जा सकती है।

मनोविज्ञान, पुलिस साइंस, दर्शनशास्त्र सहित दस विषयों में से किन्ही दो या तीन विषयों की एकसाथ डिग्री के लिए दो साल के कोर्स की सीमा को अधिकतम एक वर्ष और बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग में बीटेक कोर्सेज में एकसाथ दो-दो ट्रेड में पढ़ाई कर दो-दो डिग्री हासिल की जा सकती है। मल्टी क्रेडिट सिस्टम के साथ यह नई शुरुआत की गई है मगर खुद बीबीएयू प्रशासन हैरत में है कि इतने अच्छे कोर्सेज लॉञ्च करने के बावजूद छात्रों का रुझान बहुत अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी गई है। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बीबीएयू के कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने बताया कि विवि में 48 नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।


इसमें कुल 1580 सीटें हैं जिसमें से 26 कोर्सेज के लिए काफी अच्छा रिस्पॉन्स आया है। जिन कोर्सेज में 50 प्रतिशत सीटें भरेंगी, उन्हीं को चलाया जाएगा। प्रो. सोबती ने कहा कि इन कोर्सेज में दाखिला लेकर वे अपने कॅरिअर को नई ऊंचाई दे सकते हैं।

लाइब्रेरी के लिए किताबें खुद चुनेंगे छात्र और शिक्षक

बीबीएयू अपनी लाइब्रेरी को और अधिक समृद्ध बनाने जा रहा है। कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने बताया कि जल्द ही पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा।

इसमें देशभर के प्रकाशकों को आमंत्रित किया जाएगा। यह पुस्तक मेला 31 जुलाई से पहले लगाने की कोशिश है जिसमें एक करोड़ तक की किताबें खरीदने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed