अब डीयू की तर्ज पर बनेगा सरकारी स्कूलों का कैंपस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय की तर्ज पर अब दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूल का भी एक कैंपस होगा। सरकार अलग-अलग विषयों के स्कूल एक स्थान पर खोलने की योजना पर काम कर रही है।
इसके लिए स्कूलों का पहला कैंपस उत्तरी पूर्वी जिले में बनाने की तैयारी है। इस योजना केतहत कैंपस में अलग-अलग विषयों के दस स्कूल एक ही जगह खोले जाएंगे।
सरकार ने इसके लिए 30 एकड़ भूमि की पहचान कर ली है। योजना को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने अनिवार्य औपचारिकताओं पर काम करना शुरू कर दिया है।
दिल्ली सरकार अपने एजुकेशन विजन को लेकर काफी गंभीर है। सरकारी स्कूलों की शिक्षा केस्तर और गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
विषयों के मुताबिक होंगे कैंपस
ऐसे में स्कूलों का कैंपस बनाने की योजना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत विज्ञान, खेल, संगीत, कॉमर्स व ऑर्ट्स जैसे विषयों के अनुसार स्कूल होंगे।
इनमें दी जाने वाली सुविधाओं के मद्देनजर कई पहलुओं को देखा जा रहा है। उत्तरी पूर्वी जिले केयमुना पार में बनने वाले इस कैंपस में इलाके में स्कूलों की भी कमी दूर होगी। इस इलाके में कैंपस कहां बनाया जाएगा सरकार जल्द ही इस बात की घोषणा करेगी।
योजना के पूरे होने से करावल नगर, गोकुलपुरी, घोंडा व बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। सरकार की योजना बुराड़ी में भी ऐसा ही स्कूलों का कैंपस बनाने की है। इन स्कूलों की इमारत मॉडल स्कूलों की तर्ज पर तैयार होगी।