{"_id":"1a7f6368f6e9b84f07f36d85c24ca67e","slug":"now-in-government-schools-will-teach-social-science-in-english","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी में होगी अब सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अंग्रेजी में होगी अब सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Apr 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में अब सरकारी स्कूलों के अंग्रेजी माध्यम में चलने वाली कक्षाओं में सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई अंग्रेजी में होगी।
विज्ञापन
अब तक अंग्रेजी माध्यम में कक्षा चलने के बावजूद सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) की पढ़ाई अंग्रेजी में नहीं हो रही थी। शिक्षा निदेशालय की ओर से इस व्यवस्था को अप्रैल से शुरू हुए सत्र से ही तीसरी से छठी कक्षा तक में लागू किया गया है। इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से अन्य कक्षाओं में भी विस्तार दिया जाएगा।
निदेशालय ने इस संबंध में शिक्षकों को व अभिभावकों को सूचित करने को कहा है। मालूम हो कि बीते सप्ताह निदेशालय ने प्रत्येक स्कूल में छठवीं कक्षा से कम से कम एक अंग्रेजी माध्यम सेक्शन खोलने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
वहीं शिक्षा निदेशालय ने हर जिले के एक से दो हिंदी माध्यम स्कूलों को पूरी तरह से अंग्रेजी माध्यम में बदलने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया है।