फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   now foreign students take exam in delhi university exam

विदेशी छात्र भी DU के प्रवेश परीक्षा में बैठ सकेंगे

Wed, 19 Feb 2014 04:00 PM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Feb 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
now foreign students take exam in delhi university exam

दिल्ली विवि ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2014-15 के तहत दाखिला प्रक्रिया में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर व प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए विदेशी नागरिकों को राहत का तोहफा दिया है।

विज्ञापन


अब विदेशी नागरिकों को स्नातक, स्नातकोत्तर व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉलेजों व विभागीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा में बैठने से छूट मिलेगी। वहीं जो विदेशी नागरिक भारत में रहते हैं और अपनी पिछली परीक्षा भारत के ही किसी बोर्ड या विवि से उत्तीर्ण की हो तो उन्हें भी यह छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार(एकेडमिक) की ओर से इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि यूजी, पीजी व अन्य कोर्सेज में दाखिले के लिए विदेशी छात्रों की सभी कैटेगिरी विदेशी नागरिकों के लिए निर्धारित पांच फीसदी कोटा के अंतर्गत ही शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वह भी शामिल होंगे जो कि भारतीय बोर्ड- विवि या फिर विदेशी बोर्ड- विवि से शैक्षणिक योग्यता हासिल की हो। यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि विदेशी छात्रों की कैटेगिरी के अंतर्गत होने वाली सभी दाखिले एक ही मेरिट लिस्ट पर किए जाएंगे।


वहीं पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए जहां कुल सीटों की संख्या 20 से कम हो वहां कम से कम एक सीट विदेशी नागरिकों के लिए आरक्षित होगी।

उल्लेखनीय है कि मार्च से दिल्ली विवि में इस बार पीजी कोर्सेज के लिए एक समान दाखिला व ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरु हो रही है। ऐसे में विदेशी नागरिकों को पीजी कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया में इस राहत का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed